कंपनियां > मरम्मत की वजह से एसकेएफ इंडिया रहेगी बंद
रोलिंग बेयरिंग और सील की आपूर्ति करने वाली एसकेएफ इंडिया रख-रखाव के लिए अस्थाई तौर पर अपना पुणे प्लांट बंद करेगी। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार संयंत्र 22-31 दिसंबर तक बंद रहेगा। इस दौरान प्लांट की मरम्मत की जाएगी।