facebookmetapixel
Advertisement
SIP स्टॉक में करें या म्युचुअल फंड में? कहां बनेगी ज्यादा दौलत; एक्सपर्ट्स ने दूर किया कन्फ्यूजनग्लोबल टेंशन के बीच सोना ₹410 हुआ सस्ता, चांदी ₹477 चढ़ीWeak Monsoon Impact: कमजोर मानसून से कैसे प्रभावित होती है भारत की अर्थव्यवस्था? खेती से महंगाई तक पड़ता है सीधा असरनंदन नीलेकणि का अब तक का सबसे बड़ा निजी निवेश, ₹2,200 करोड़ के फंड पर बड़ा भरोसाकच्चे तेल में उतार चढ़ाव, 72 डॉलर के पास टिकी कीमतें; होर्मुज और ट्रंप के बयान पर बाजार की नजरDr Reddy’s को बड़ा झटका! पूरा नहीं होगा Semaglutide उत्पादन लक्ष्यDixon-Vivo JV को सरकार की मंजूरी! भारत में मिलकर बनाएंगे स्मार्टफोन, शेयर में आई जोरदार तेजीHDFC ERGO का बड़ा प्लान! मार्केट शेयर नहीं, मुनाफे वाली ग्रोथ पर दांव; हेल्थ और मोटर इंश्योरेंस पर रहेगा फोकसमोबाइल, EV और मेडिकल डिवाइस होंगे सस्ते? सरकार ने इन इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर हटा दी कस्टम ड्यूटीNissan की नजर भारतीय बाजार पर, बिक्री बढ़ाने का बड़ा रोडमैप

देखो नतीजा सत्यम का

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:15 AM IST

चंद महीने पहले ही सत्यम घोटाले की शक्ल में सामने आए देश के सबसे बड़े कॉर्पोरेट फर्जीवाड़े और कमजोर नतीजे कंपनियों को कई तरह से प्रभावित कर रहे हैं।
इन दोनों कारणों की वजह से बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लगातार कारोबार करने वाली आधी से ज्यादा कंपनियां चौथी तिमाही के बिना ऑडिट किए नतीजे घोषित करने से कतरा रही हैं। इसकी बजाय ये कंपनियां अपने ऑडिट किए नतीजे जून के अंत तक घोषित करने जा रही हैं।
बीएसई में तकरीबन 2800 कंपनियां लगातार कारोबार में लगी है। इनमें से लगभग 1418 कंपनियां इस महीने चौथी तिमाही के अपने बिना ऑडिट किए हुए नतीजे घोषित नहीं करने का मन बना चुकी हैं। पिछले साल यह आंकड़ा महज 874 कंपनियों तक ही सिकुड़ा हुआ था।
इस लिहाज से इस साल ऐसा करने वाली कंपनियों के आंकड़े में 62 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, नैशनल एल्युमिनियम कंपनी (नाल्को), ग्रासिम कुछ ऐसी बड़ी कंपनियां हैं जो ऐसा करने जा रही हैं। ये कंपनियां जून तक अपने ऑडिट किए हुए नतीेजे घोषित करेंगी।
प्राइस वाटरहाउस में पार्टनर कौशिक दत्ता कहते हैं, ‘इस समय ऑडिटर्स कुछ ज्यादा ही सतर्कहैं और वह आंकड़ों को बारीकी से देख रहे हैं। इसके अलावा कंपनियों के बोर्ड और ऑडिट समितियां कुछ अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।’
दरअसल यह सारी कवायद सत्यम जैसे मामले को न दोहराने के लिए हो रही है। गौरतलब है कि 6 जनवरी 2009 को उस वक्त तक देश की चौथी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के संस्थापक अध्यक्ष बी रामलिंग राजू ने फर्जीवाड़े की स्वीकारोक्ति करके पूरे कारोबार जगत में सनसनी फैला दी थी। सत्यम का ऑडिट करने वाले प्राइस वाटरहाउस के ऑडिटरों की भी भूमिका थी, जो कई सालों से कंपनी का फर्जी ऑडिट कर रहे थे।
बैठा हुआ है डर
बीएसई की आधी से ज्यादा कंपनियों ने नहीं बताए तिमाही नतीजे
ऑडिट के बगैर नतीजों के ऐलान के लिए तैयार नहीं
सत्यम से सबक, कोई दिक्कत न हो, इसलिए नतीजे देंगी जून तक

Advertisement
First Published - April 30, 2009 | 4:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement