कंपनियां

SBI लाया खास प्रोडक्ट, Uber फ्लीट पार्टनर्स को मिल सकेगा किफायती लोन

SBI ने उबर के फ्लीट पार्टनर्स के लिए एक कस्टमाइज्ड व्हीकल लोन प्रोडक्ट लॉन्च किया है। इस प्रोडक्ट के अंतर्गत उबर फ्लीट पार्टनर्स को किफायती और आसान लोन की सुविधा मिल सकेगी।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- November 22, 2024 | 4:58 PM IST

देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने उबर के फ्लीट पार्टनर्स के लिए एक कस्टमाइज्ड व्हीकल लोन प्रोडक्ट लॉन्च किया है। इस प्रोडक्ट के अंतर्गत उबर फ्लीट पार्टनर्स को किफायती और आसान लोन की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही लोन डिस्बर्समेंट को भी सरल बनाया गया है।

एसबीआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस स्ट्रैटजिक पार्टनर​शिप के अंतर्गत SBI के व्यापक फाइनें​शियल सर्विसेज नेटवर्क और उबर की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल फ्लीट पार्टनर्स अपने व्यवसाय को बढ़ाने और सेवाओं को विस्तार करने में कर सकेंगे। यह पार्टनर​शिप भारत के राइड-हेलिंग इंडस्ट्री के निरंतर विकास में योगदान देने के मकसद से की गई है।

बेहतर सॉल्यूशन उपलब्ध कराने पर फोकस: SBI

SBI के एमडी (रिटेल बिजनेस एंड ऑपरेशंस) विनय एम. टोंसे ने कहा, “SBI में देशभर में बिजनेसेस को सपोर्ट देने के लिए इनोवो​टिव फाइनें​शियल प्रोडक्ट्स लाने की प्रतिबद्ध हैं। उबर के साथ हमारी साझेदारी दर्शाती है कि हम अपने ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहतर सॉल्यूशन उपलब्ध कराने पर फोकस कर रहे हैं। किफायती फाइनें​शियल सॉल्यूशंस के जरिए राइडशेयरिंग सेक्टर की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करने के साथ फ्लीट मालिकों को आवश्यक कैपिटल उपलब्ध करा रहे हैं।”

फ्लीट पार्टनर्स को सपोर्ट मिलेगा: Uber

उबर इंडिया और साउथ एशिया के प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह ने कहा कि इस पार्टनर​शिप से हमारे फ्लीट पार्टनर्स को सपोर्ट मिलेगा। इससे भारत के राइडशेयरिंग इकोसिस्टम में बूस्ट देने में मदद मिलेगी। SBI के विशेष लोन ऑफर के जरिए किफायती फाइनें​शियल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराकर फ्लीट पार्टनर्स को प्रभावी ढंग से विस्तार और उद्योग के बढ़ावा देना और आसान व सरल होगा।

First Published : November 22, 2024 | 4:58 PM IST