facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

सत्यम की बिक्री में अड़चन!

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 9:25 PM IST

सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज की बोली प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी की आशंका नजर आने लगी है।
हालांकि हालात के स्पष्ट होने के लिए बोली लगाने वाली कंपनियों को अप्रैल के पहले सप्ताह तक इंतजार तो करना ही पड़ेगा। मिसाल के तौर पर स्पाइस ग्रुप के अध्यक्ष बी. के. मोदी ने कहा कि अगर बोली की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रखी गई, तो वे इससे बाहर भी हो सकते हैं।
उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता की सत्यम को खरीदने के लिए बोली लगाने वाली कंपनियां कौन हैं। इस बाबत बोर्ड ने भी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।’ इस संबंध में अंतिम निर्णय लेने के लिए स्पाइस गु्रप बुधवार की रात एक बैठक कर रही है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज में बुधवार को सत्यम के स्टॉक 3.11 फीसदी नीचे गिरकर 41.80 रुपये पर बंद हुए। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया पर बाजार विश्लेषकों की मिश्रित प्रक्रिया सामने आ रही है।
केआर चोकसे सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक देवेन चोकसे कहते हैं, ‘लोग सत्यम की बोली प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर काफी सवाल खड़े कर रहे हैं। इस तरह की अनिश्चितता से सत्यम के स्टॉक प्रभावित हो रहे हैं।’
पिंक रिसर्च के उपाध्यक्ष सचि बंसल का कहना है, ‘मैं सोचता हूं कि बोली की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। हां, ऐसा हो सकता है कि कुछ पार्टियों ने मीडिया के सामने इस बात को लेकर हल्ला मचाया हो, लेकिन जो गंभीर बोली लगाने वाली कंपनियां हैं, वे इसे गंभीरता से ले रही है। जहां तक शेयर मूल्य का सवाल है, तो इसमें अनिश्चितता का रुख है।’
लार्सन ऐंड टुब्रो, स्पाइस ग्रुप और टेक महिन्द्रा के दूसरे दौर में पहुंचने की स्वतंत्र रूप से घोषणा की गई।

Advertisement
First Published - March 26, 2009 | 1:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement