facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

सत्यम घोटाला और बड़ा होने की आशंका!

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 9:10 PM IST

सीबीआई ने आशंका जताई है कि सत्यम घोटाला अब तक के अनुमानों से भी ज्यादा बड़ा हो सकता है। सीबीआई को यह संकेत सत्यम के खातों की जांच से मिला है।
उल्लेखनीय है कि सत्यम के संस्थापक एस. रामलिंग राजू ने जनवरी में 7,800 करोड़ रुपये के घपले की बात स्वीकार की थी। सूत्रों के मुताबिक, ब्यूरो ने सावधि जमाओं तथा बैंक बैलेंस से जुड़े 7,000 से अधिक जाली बिल और दस्तावेज प्राप्त किए हैं। इनका अनुमान है कि यह घोटाला 9,600 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है।
सीबीआई के अनुसार, ब्यूरो ने जांच में पाया कि आरोपितों ने लगभग 7,000 जाली बिल बनाया गया और उसे सत्यम के खातों में दिखाया गया। कंपनी की बैलेंसशीट में गड़बडी की गई। आरोपितों ने कंपनी की पूंजी के बारे में भी झूठ-मूठे बयान दिए।
आरोपितों ने 3,300 करोड़ रुपए मूल्य की सावधि जमा प्राप्तियां तथा जाली दस्तावेज बनाए। इसी तरह बैंक बैलेंस दिखाने के लिए बैंक गारंटी में भी जालसाजी की गई। ब्यूरो  बी रामलिंग राजू प्राइस वाटरहाउस के पूर्व ऑडिटरों सहित अन्य से पूछताछ कर रहा है।

Advertisement
First Published - March 23, 2009 | 6:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement