facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

संदेसरा समूह लगाएगा देश का पहला निजी एमआरओ

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 7:51 PM IST

स्टर्लिंग बायोटेक का प्रवर्तक समूह संदेसरा समूह देश में सबसे पहली विमानन देखरेख और मरम्मत (एमआरओ) परियोजना लगाने के लिए तैयारी कर चुका है।


समूह वडोदरा में इस परियोजना पर 7,000 करोड़ रुपये की रकम लगाएगा। समूह के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है, ‘हम अमेरिका की एक कंपनी के साथ इस परियोजना के लिए साझेदारी को लेकर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अभी इस समय हम उसका नाम नहीं बताना चाहते।

आज भारतीय कंपनियों को अपने विमानों की देखरेख के लिए आमतौर पर विदेशों का मुंह ताकना पड़ता है और इसलिए यहां एमआरओ लगाने की जरूरत काफी ज्यादा है।’

उनका कहना है कि इस परियोजना के लिए शुरुआती निवेश लगभग 2,500 करोड़ रुपये का होगा और इसे पांच साल की अवधि में आगे बढ़ाया जाएगा।

यह इकाई जंबुसर में लगभग 4,000 एकड़ में बनाई जाएगी। इसी दौरान समूह जंबूसर में अपने स्टर्लिंग सेज के विस्तार के लिए लगभग 14,000 करोड़ रुपये लगाने की योजना बना रहा है।

राज्य सरकार ने बहु-उत्पाद सेज के विस्तार के लिए अतिरिक्त 6,000 एकड़ जमीन को अपनी मंजूरी दे चुकी है और स्टर्लिंग समूह के साथ अब कुल क्षेत्र लगभग 9,000 एकड़ है।

इसके अलावा कंपनी को दाहेज बंदरगाह का विकास करने के लिए राज्य सरकार से आशय पत्र मिल चुका है। इससे पहले कंपनी को विर्जीनिया बंदरगाह के विकास का काम मिला है। बंदरगाह की इस परियोजना की लागत लगभग 3,000 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - January 7, 2009 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement