सरकारी स्वामित्व वाली स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में बेहतर परिणाम का अनुमान है।
कंपनी का मानना है कि इस्पात की मांग बढ़ने एवं जिंसों की कीमतों में आई स्थिरता से तीसरी तिमाही की तुलना में चौथी तिमाही का परिणाम बेहतर होगा।
सेल के अध्यक्ष एस के रूंगटा ने बताया कि इस्पात की मांग बढ़ने से चौथी तिमाही का परिणाम तीसरी तिमाही की तुलना में बेहतर रहेगा। मुझे इस्पात की मांग में और इजाफा होने का अनुमान है हालांकि इस्पात की कीमतें स्थिर रह सकती हैं।
उन्होंने इस्पात की मांग में आई बढ़ोतरी के कारणों का खुलासा नहीं किया है लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार द्वारा पिछले कई महीनों में किए गए मौद्रिक उपायों से निर्माण एवं वाहन खंड में इस्पात की मांग में बढ़ोतरी हुई है।