facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

साब संग टाटा स्टील की नहीं बनी बात

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:06 AM IST

स्वीडन की कंपनी साब (एसएसएबी) ने टाटा स्टील का नीदरलैंड का कारोबार खरीदने के लिए दो महीने से चल रही बातचीत बंद कर दी है। टाटा स्टील ने 13 नवंबर को घोषणा की थी कि उसने इजमुइडेन स्टीलवक्र्स समेत अपने नीदरलैंड के कारोबार के संभावित अधिग्रहण के लिए स्वीडन की साब के साथ बातचीत शुरू की है, जिसके लिए जांच-परख की औपचारिकता दिसंबर के अंत तक पूरी होने के आसार हैं।
लेकिन कंपनी ने आज इस बात की पुष्टि की कि साब ने बातचीत खत्म कर दी है। कंपनी ने कहा कि वह अपने यूरोपीय कारोबार के रणनीतिक समाधान पर पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है। साब के अध्यक्ष एवं सीईओ मार्टिन लिंडक्विस्ट ने वित्तीय नतीजे जारी करने के मौके पर कहा, ‘व्यापक विश्लेषण और बातचीत के बाद यह साफ हो गया कि इजमुइडेन को साब के ढांचे में शामिल करने की सीमित संभावनाएं हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमने बारीकी से टाटा स्टील इजमुइडेन का मूल्यांकन किया है और हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि यह अधिग्रहण तकनीकी वजहों से मुश्किल होगा। हम इसे लेकर पूरी तरह सुनिश्चित नहीं हो सकते हैं कि हम अपनी औद्योगिक योजना को तरजीही तकनीकी समाधानों के साथ उतनी जल्द लागू कर सकते हैं, जितनी जल्दी हम चाहते हैं।’
उन्होंने यह भी कहा कि सौदे से उतना फायदा नहीं हो रहा है, जितना खर्च इस बदलाव में हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘इसका मतलब है कि कुल मिलाकर यह सौदा हमारी वित्तीय उम्मीदों को पूरा नहीं करेगा, इसलिए टाटा स्टील के साथ बातचीत खत्म कर दी गई है।’ दोनों कंपनियों के बीच बातचीत खत्म होने की खबरों से टाटा स्टील का शेयर 3.68 फीसदी की गिरावट के साथ 601 रुपये पर बंद हुआ। टाटा स्टील नीदरलैंड कारोबार में साब की रुचि की घोषणा के दौरान विश्लेषकों ने इजुमइडेन के संयंत्र की कीमत 2 से 2.5 अरब डॉलर बताई थी।
इस सौदे से टाटा स्टील अपने एबिटा के मुकाबले तीन गुना कर्ज के लक्ष्य के नजदीक पहुंच सकती थी। दूसरी तिमाही में टाटा स्टील का एबिटा के मुकाबले सालाना कर्ज करीब 3.9 गुना रहा था। लेकिन कंपनी ने एक बार फिर भरोसा दिलाया है कि कंपनी अपना कर्ज घटाने की योजना पर कायम है। इस समय टाटा स्टील का करीब दो-तिहाई कारोबार भारत में है, जिसके पास बेहतर और अत्यधिक लागत प्रतिस्पर्धी परिसंपत्तियां और नकदी आवक है।

Advertisement
First Published - January 29, 2021 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement