facebookmetapixel
Advertisement
Post Office Scheme: पति-पत्नी मिलकर करें निवेश, हर महीने मिलेंगे ₹9,250; जानें फिक्स इनकम का पूरा गणितOMCs अभी भी दबाव में, पेट्रोल में ₹6.6 और डीजल में ₹9.7 तक और बढ़ोतरी की जरूरत: ब्रोकरेज रिपोर्टEbola Alert: DGCA ने एयरलाइंस के लिए जारी किए सख्त नियम, यात्रियों की स्क्रीनिंग अनिवार्यगर्मी, अल-नीनो और ईरान युद्ध ने बिगाड़ा महाराष्ट्र के ‘अल्फांसो’ का ​कारोबार₹54 के Suzlon शेयर पर ₹71 का टारगेट, मजबूत ऑर्डर बुक से बढ़ी उम्मीदेंखराब CIBIL स्कोर के बावजूद मिल सकता है पर्सनल लोन? एक्सपर्ट से समझें पूरा प्रोसेसConsumer Durable: गर्मी और EMI ने बढ़ाई कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियों की चमक, कई शेयरों में बड़ा अपसाइडGold-Silver Price Today: US-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के ताजा रेटBanking Sector: मार्जिन पर दबाव बढ़ने के बीच बैंकिंग सेक्टर में अब कहां लगाएं पैसा? एंटीक ने बताए गए टॉप बैंकStock Market Update: सेंसेक्स फिसला, निफ्टी 24,000 के करीब अटका; Amara Raja में 12% उछाल से निवेशक खुश

बिल भुगतान प्रक्रिया के लिए संशोधित मानदंड, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम

Advertisement

RBI ने भुगतान की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने, भागीदारी बढ़ाने और ग्राहक सुरक्षा तय करने के लिए संशोधित मानदंड जारी किए।

Last Updated- February 29, 2024 | 10:54 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को बिल भुगतान की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने, भागीदारी बढ़ाने और ग्राहक सुरक्षा तय करने के लिए संशोधित मानदंड जारी किए।

केंद्रीय बैंक ने संशोधित ‘भारतीय रिजर्व बैंक (भारत बिल भुगतान प्रणाली) दिशानिर्देश, 2024’ जारी किया है। भुगतान व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के मद्देनजर मौजूदा नियमों को तर्कसंगत बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। आरबीआई ने कहा ‘ये दिशानिर्देश बिल भुगतान की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने, भागीदारी बढ़ाने और बदलावों के बीच ग्राहक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लाए गए हैं।’

ये दिशानिर्देश 1 अप्रैल, 2024 से बैंकों, एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड और अन्य गैर-बैंक भुगतान प्रणालियों पर लागू होंगे। भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) एक एकीकृत बिल भुगतान मंच है, जो यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, कार्ड, नकद और प्रीपेड भुगतान साधनों का उपयोग करके कई माध्यमों से बिलों का भुगतान करने में सक्षम बनाता है। इन माध्यमों में मोबाइल ऐप, मोबाइल बैंकिंग, जमाकर्ता एजेंट और बैंक शाखाएं शामिल हैं।

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 10:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement