facebookmetapixel
Advertisement
Lohia Corp IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला इश्यू, पैसा लगाएं या नहीं? जानें GMP, प्राइस बैंड और एक्सपर्ट की रायIndo-MIM IPO: ₹3,812 करोड़ का IPO खुला, एंकर निवेशकों ने लगाया ₹1,141 करोड़ का दांव; जानें निवेश करें या नहींकार लोन दरें 7.35% से शुरू: भारत के टॉप बैंकों में EMI की तुलनाDr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भाव

रीन्यू पावर जुटाएगी 1,000 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:03 AM IST

ग्रीन एनर्जी फर्म रीन्यू पावर विदेशी मुद्रा बॉन्ड में 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है, जिसके लिए उसे ग्रांटको से आंशिक गारंटी मिल गई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
इस इश्यू की घोषणा एक हफ्ते में हो सकती है और एक साल से ज्यादा वक्त में यह पहला ऐसा इश्यू होगा। इससे यह भी संकेत मिलता है कि उच्च प्रतिफल वाले विदेशी बाजार खुल रहे हैं, लेकिन कोविड-19 के प्रसार के कारण इस कर्ज की उपयोगिता पर संभावित असर को लेकर चौकन्ना है।
रेटिंग एजेंसी मूडीज के मुताबिक, दो महीने तक कोई इश्यू न होने के बाद जून में एशिया से उच्च प्रतिफल वाला बॉन्ड 2.2 अरब डॉलर का रहा। कुल सात सौदे चीन की प्रॉपर्टी कंपनियों की तरफ से हुए। इस मायने में रीन्यू पावर कोविड के प्रसार के बाद भारतीय कंपनियों के लिए रास्ता खोल रही है।
बॉन्ड की व्यवस्था करने वालों का कहना है, हालांकि आंशिक गारंटी की जरूरत से संकेत मिलता है कि विदेशी बाजारों में भारतीय कंपनियों के लिए यह आसान नहीं होगा। रुपये वाला बाजार भी कम रेटिंग वाली कंपनियों का स्वागत नहीं कर रहा है। रीन्यू पावर ग्रुप की कंपनियों की देसी रेटिंग सामान्य तौर पर ए और ए प्लस है लेकिन इंटरनैशनल रेटिंग बीबी (फिच रेटिंग की तरफ से)।

Advertisement
First Published - July 31, 2020 | 12:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement