रिलायंस की सब्जी अब किराना स्टोरों पर भी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 9:15 PM IST

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस रिटेल खाद्य पदार्थों और सब्जियों को निजी ब्रांड के तहत किराना स्टोर्स और छोटे रिटेलरों को बेचने की योजना बना रही है।


इन वस्तुओं की आपूर्ति के लिए नई कंपनी ‘रिलायंस फूड’ बनाने की भी तैयारी चल रही है। रिलायंस रिटेल के प्रवक्ता का कहना है कि कंपनी रिटेल कारोबार को और विस्तार देने के तहत यह कदम उठाने जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि रिलायंस फ्रेश के प्रमुख गुरिंदर कपूर को नई इकाई रिलायंस फूड का हेड बनाया गया है। हालांकि मुख्य तौर पर कंपनी के निजी स्टोरों को आपूर्ति पर ध्यान दिया जाएगा।

खाद्य पदार्थों और सब्जियों की आपूर्ति के बाद कंपनी साबुन, वॉशिंग पाउडर, सौंदर्य प्रसाधनों की आपूर्ति करने के लिए नई इकाई का गठन कर सकती है। कंपनी नई इकाई रिलायंस फूड के तहत किराना और छोटे रिटेलरों को खाद्य पदार्थों की करेगी आपूर्ति

First Published : January 12, 2009 | 12:21 AM IST