कंपनियां

Reliance Power Q3 Result: दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट बढ़कर 1,136.75 करोड़ रुपये पर

Reliance Power Q3 Result: कंपनी का खर्च बढ़कर आलोच्य तिमाही में बढ़कर 3,179.08 करोड़ रुपये हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,126.33 करोड़ रुपये था।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 06, 2024 | 2:44 PM IST

Reliance Power Q3 Result: रिलायंस पावर लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़ते खर्चों के कारण चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में बढ़कर 1,136.75 करोड़ रुपये हो गया है।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 291.54 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा रहा था।

Also Read: BLS E-Services की Listing से निवेशकों की लगी लॉटरी, 126% प्रीमियम के साथ 305 रुपये पर लिस्ट

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय मामूली बढ़कर 2,001.54 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,936.29 करोड़ रुपये थी।

Also Read: NBCC Share Price Today: शानदार तेजी के बाद शेयरों में थोड़ी गिरावट, जानें क्या है ताजा प्राइस

कंपनी का खर्च बढ़कर आलोच्य तिमाही में बढ़कर 3,179.08 करोड़ रुपये हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,126.33 करोड़ रुपये था।

First Published : February 3, 2024 | 4:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)