facebookmetapixel
Advertisement
SEBI करेगा बॉन्ड टोकनाइजेशन का ट्रायल, कॉरपोरेट बॉन्ड रेपो बाजार को मजबूत करने पर जोरQ1 में दिखा कमाई का दम; आगे बैंक समेत ये सेक्टर्स तय करेंगे बाजार की दिशा, एक्सपर्ट ने बताई पसंदीदा थीम्सआदित्य बिड़ला कैपिटल ने गोल्ड लोन कारोबार में रखा कदम, 3 साल में 1,000 ब्रांच खोलने की तैयारी₹25 लाख या ज्यादा के विदेश ट्रांसफर पर I-T विभाग की नजर! किन मामलों में आ सकता है नोटिससोने-चांदी के ईटीएफ की बढ़ी चमक, निवेशकों का रिटर्न 6% तक बढ़ाराखी का कारोबार इस साल ₹25,000 करोड़ के पार जाने का अनुमान: कैटएचडीएफसी म्युचुअल फंड की 14 स्कीमों के नाम बदले, 26 अगस्त से होंगे लागूCashlo ऐप पर कैश निकालने से लेकर GST, ITR सेवाओं तक विकल्प, दुकानदार कैसे उठा सकते हैं फायदाNSE IPO को लेकर नया ट्विस्ट! कंपनी अपने ही प्लेटफॉर्म पर करा सकती है शेयरों की ट्रेडिंगरत्न एवं आभूषण निर्यात बढ़ाने के लिए बना ​थिंक टैंक, 2040 तक 100 अरब डॉलर का लक्ष्य

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा दोगुने से ज्यादा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:20 AM IST

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने शुक्रवार को सूचना दी कि वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 13,227 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल की चौथी तिमाही के 6,348 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ से 108 फीसदी अधिक है। क्रमिक आधार पर मुनाफे में 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2021 की दिसंबर तिमाही में यह 13,101 करोड़ रुपये थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 7 रुपये प्रति शेयर लाभांश की घोषणा भी की।
तेल से लेकर दूरसंचार कारोबार से जुड़े रिलायंस समूह के परिचालन से होने वाली कमाई 11 फीसदी बढ़कर 1.5 लाख करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले यह 1.3 लाख करोड़ रुपये थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा, ‘हमने तेल से लेकर रसायन क्षेत्र (ओ2सी) और रिटेल क्षेत्र में बेहतर सुधार दर्ज किया है और डिजिटल सेवा कारोबार में तेज विकास हुआ है। विभिन्न साइटों पर लगातार ऊंची उपयोगिता दर और डाउनस्ट्रीम उत्पाद डेल्टा में सुधार के साथ-साथ परिवहन ईंधन मार्जिन ने भी ओ2सी की आमदनी बढ़ाने में मदद दी है।’ ब्लूमबर्ग के एक अनुमान के मुताबिक मार्च तिमाही में कंपनी की कमाई 1.3 लाख करोड़ रुपये आंकी गई जबकि मार्च की तिमाही में मुनाफा 13,704 करोड़ रुपये के स्तर पर देखा गया।
अंबानी ने कहा, ‘हमारे उपभोक्ता कारोबार इन चुनौतीपूर्ण समय में देश के लिए एक डिजिटल और भौतिक जीवन रेखा साबित हुए हैं। जियो की तेज रफ्तार वाली कनेक्टिविटी सेवाओं ने लाखों भारतीयों को घर से काम करने, घर से पढ़ाई करने और यहां तक कि घर से स्वास्थ्य सेवाएं हासिल करने में सक्षम बनाया है। रिलायंस रिटेल ने ग्राहकों के घरों में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित की। कोविड-19 ने आजीविका को भी बाधित किया है लेकिन हमने अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए अर्थव्यवस्था में लगभग 75,000 नौकरियां जोड़ी हैं।’
विभिन्न क्षेत्र के लिहाज से देखें तो कमाई के लिहाज से तेल-रसायन (ओ2सी) कारोबार में वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में 44 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह वित्त वर्ष 2020 की चौथी तिमाही के 96,732 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.01 लाख करोड़ रुपये हो गई। डिजिटल सेवाओं से होने वाली कमाई 22,628 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल समान तिमाही में 19,153 करोड़ रुपये रही। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी के खुदरा कारोबार का राजस्व 41,296 करोड़ रुपये था। जियो प्लेटफॉर्म ने वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में 3,508 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।

Advertisement
First Published - April 30, 2021 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement