facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

रिलायंस ने बढ़ाई गैस की मार्जिन दर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 9:15 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने पूर्वी अपतटीय क्षेत्र में स्थित अपने केजी डी 6 फील्ड से बेची जाने वाली प्राकृतिक गैस की विपणन मार्जिन 25 फीसदी बढ़ा दी है।
एक सूत्र ने बताया कि आरआईएल ने विपणन मार्जिन बढ़ाकर 0.15 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दी है। पूर्व में यह 0.12 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू थी। केजी डी 6 फील्ड्स से इस सप्ताह उत्पादन शुरू हो रहा है।
बहरहाल यह दर सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई गेल की ओर से ली जाने वाली 0.18 प्रति एमएम बीटीयू मार्जिन से कम है। यह दर 4.20 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू बेस गैस कीमत के ऊपर लगेगी।
रिलायंस ने संशोधित गैस बिक्री और खरीद समझौते में नए विपणन मार्जिन के बारे में उन 12 उर्वरक कंपनियों को सूचित कर दिया है, जो केजी डी 6 बेसिन से गैस प्राप्त करेंगी।

Advertisement
First Published - March 23, 2009 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement