facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

रेल विकास निगम के ओएफएस को मिले 63 फीसदी आवेदन

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:41 AM IST

केंद्र सरकार की तरफ से पेश रेल विकास निगम के ओएफएस को बुधवार को निवेशकों की सुस्त प्रतिक्रिया मिली। बिक्री के लिए रखे गए 31.27 करोड़ शेयरों में से संस्थागत निवेशकों ने सिर्फ 19.8 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन किया। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। बाजार के प्रतिभागियों ने कहा कि द्वितीयक बाजार में उतारचढ़ाव का मांग पर असर पड़ा। रेल विकास निगम का शेयर 9.2 फीसदी टूटकर 27.65 रुपये पर बंद हुआ। ओएफएस का फ्लोर प्राइस 27.5 रुपये तय किया गया है। रेल विकास निगम में केंद्र की हिस्सेदारी अभी 87.84 फीसदी है, जो भारतीय रेल की परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी है। ओएफएस को पूरा आवेदन मिलने पर केंद्र सरकार अपनी 15 फीसदी हिस्सेदारी बेचने में सक्षम होगी।
शेयर बिक्री से मिलने वाली अंतिम रकम खुदरा निवेशकों की मांग पर निर्भर करेगी। खुदरा निवेशकों के लिए 3.13 करोड़ शेयर रखे गए हैं, जिसकी नीलामी गुरुवार को होगी।
दीपम की वेबसाइट के मुताबिक, केंद्र ने इस वित्त वर्ष में अभी तक 10 सूचीबद्ध पीएसयू की अल्पांश हिस्सेदारी बेचकर 27,070 करोड़ रुपये जुटाए हैं। रेल विकास निगम का शेयर पिछले एक साल में 2.7 गुना बढ़ा है। कंपनी ने मार्च 2019 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम पेश किया था। आईपीओ में शेयर की कीमत 19 रुपये रखी गई थी।
बार्बेक्यू नेशन के आईपीओ को मिले पूरे आवेदन
बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी के आईपीओ पहले दिन ही 1.33 गुना आवेदन मिल गए। एक दिन पहले रेस्टोरेंट शृंखला ने एंकर निवेशकों को 202 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किए हैं। बार्वेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी का 453 करोड़ रुपये का आईपीओ शुक्रवार तक खुला रहेगा। इस आईपीओ में 180 करोड़ रुपये के नए शेयर और 273 करोड़ रुपये की द्वितीयक बिक्री शामिल है। आईपीओ का कीमत दायरा 498 से 500 रुपये प्रति शेयर है। कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 1,877 करोड़ रुपये होगा।
ग्रे मार्केट प्रीमियम घटा
आगामी दिनों में सूचीबद्ध होने वाली कंपनियों का ग्रे मार्केट प्रीमियम नीचे आया है। उदाहरण के लिए आईपीओ के दौरान कल्याण ज्वैलर्स के शेयर को10 फीसदी प्रीमियम मिल रहा था, हालांकि बुधवार को यह प्रीमियम इश्यू प्राइस 87 रुपये से 1.5 रुपये नीचे चला गया। सूर्योदय स्मॉल फाइनैंस बैंंक भी ग्रे मार्केट में छूट पर कारोबार कर रहा है। गेमिंग कंपनी नजारा टेक के लिए कुछ प्रतिभागी 90-100 फीसदी प्रीमियम देने के इच्छुक थे। हालांकि वहा भी प्रीमियम 60 फीसदी के नीचे आ गया है।
आगाज पर 6 फीसदी टूटा अनुपम रसायन
अनुपम रसायन के शेयर बुधवार को 555 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले छह प्रतिशत से अधिक गिरकर बंद हुए। बीएसई पर इसके शेयर 3.65 फीसदी गिरकर 534.70 रुपये पर सूचीबद्ध हुए और अंत में शेयर 5.24 फीसदी टूटकर 525.90 रुपये पर बंद हुए। एनएसई पर शेयर 6.30 फीसदी की गिरावट के साथ 520 रुपये पर सूचीबद्ध हुए और 6.57 फीसदी फिसलकर 518.50 रुपये पर बंद हुए।    भाषा

Advertisement
First Published - March 24, 2021 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement