facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

Q3 Results: इस ब्यूटी और फैशन ब्रांड ने Q3 में कमाया बंपर मुनाफा, नेट प्रॉफिट में 61.4% की बढ़ोतरी, शेयरों पर रखें नजर

Advertisement

तिमाही दर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 160% बढ़कर ₹10.04 करोड़ से ₹26.12 करोड़ हो गया।

Last Updated- February 10, 2025 | 4:19 PM IST
Q3 Results
प्रतीकात्मक तस्वीर

Nykaa Q3 FY25 results: ब्यूटी और फैशन ब्रांड Nykaa की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures ने सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) की तीसरी तिमाही (Q3) के लिए कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 61.4% की बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी का मुनाफा ₹26.12 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹16.18 करोड़ था।

तिमाही दर तिमाही (sequentially) देखें तो कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 160% बढ़कर ₹10.04 करोड़ से ₹26.12 करोड़ हो गया।

बता दें कि FSN E-Commerce Ventures एक भारतीय कंपनी है, जो लोकप्रिय ब्यूटी, पर्सनल केयर और फैशन ब्रांड Nykaa की मालिक है। यह एक ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर है, जो ग्राहकों को कॉस्मेटिक्स, स्किनकेयर, हेयरकेयर, वेलनेस और फैशन प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराता है।

Nykaa की शुरुआत 2012 में फाल्गुनी नायर ने की थी। उनका लक्ष्य था कि भारत में एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाया जाए, जहां ब्रांडेड और ओरिजिनल ब्यूटी प्रोडक्ट्स आसानी से उपलब्ध हों। धीरे-धीरे Nykaa ने अपने प्रोडक्ट्स की रेंज बढ़ाई और फैशन कैटेगरी में भी कदम रखा।

Advertisement
First Published - February 10, 2025 | 4:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement