facebookmetapixel
Advertisement
5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हाल

टाटा मोटर्स में घाटे का पंक्चर

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:35 PM IST

मंदी की मार एक के बाद एक वाहन कंपनियों को बेहाल कर रही है। एक दिन पहले उसने मारुति के मुनाफे में सेंध लगाई, तो आज देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स को घाटे का दर्द ही दे दिया।


टाटा मोटर्स को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भारी घाटा उठाना पड़ा है। 31 दिसंबर को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 263 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

इस घाटे में 227 करोड़ रुपये का विदेशी मुद्रा का नुकसान भी शामिल है। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 499 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी की कुल बिक्री में भी नकदी की किल्लत की वजह से इस दौरान काफी कमी आई है।

पिछले साल समान अवधि में कंपनी ने जहां 7,252 करोड़ रुपये की कुल बिक्री की थी वहीं चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी केवल 4,759 करोड़ रुपये की बिक्री ही कर पाई।

कंपनी ने भी इसके लिए मंदी, कच्चे माल की बढ़ती लागत और  कर्ज नहीं मिलने को बड़ी वजह बताया है।

कंपनी ने कहा है कि बाजार  में कर्ज उपलब्ध नहीं होने और मांग में एकदम कमी आ जाने की वजह से उसे नुकसान हुआ। टाटा मोटर्स ट्रक और बस बनाने वाली दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी है।

कंपनी ने पिछले साल ही फोर्ड मोटर से जगुआर और लैंडरोवर ब्रांड खरीदे थे। इसके लिए कंपनी ने कुल 9,200 करोड़ रुपये का सौदा किया था।

Advertisement
First Published - January 30, 2009 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement