facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

फोनपे हुई मजबूत, व्हाट्सऐप की लोकप्रियता में गिरावट

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:57 AM IST

जहां वॉलमार्ट समर्थित फोनपे पिछले तीन महीनों में ज्यादा यूपीआई लेनदेन कर प्रमुख यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ऐप के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत बना रही है, वहीं यूपीआई बाजार में हाल में शामिल होने वाली व्हाट्सऐप अब तक अपने भुगतान प्लेटफॉर्म पर बड़ी मात्रा में लेनदेन का प्रबंधन करने में विफल रही है।
फरवरी में, व्हाट्सऐप ने 32.41 करोड़ रुपये मूल्य के 5.5 लाख सौदे प्रसंस्कृत किए थे। दिसंबर से इन सौदों की संख्या घटी है। दिसंबर में उसने 29.72 करोड़ रुपये मूल्य के 8.1 लाख लेनदेन का प्रबंधन किया था। रिपोर्टों से पता चलता है कि व्हाट्सऐप अपना दायरा बढ़ाने से पहले ग्राहक अनुभव को मजबूत बनाना चाहती है।
फोनपे पर फरवरी में 1.89 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 97.553 करोड़ सौदे हुए। जनवरी में इस पर 1.91 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 96.872 करोड़ सौदे हुए। दूसरी तरफ गूगल पे ने पिछले साल नवंबर से सौदों की वैल्यू में बड़ी गिरावट दर्ज की है। जहां नवंबर में इस पर 96 करोड़ सौदे हुए, वहीं फरवरी में यह आंकड़ा घटकर 1.74 लाख करोड़ रुपये के साथ 82.786 सौदे रह गया। कुल मिलाकर, इन दो कंपनियों का फरवरी में सौदों की मात्रा के संदर्भ में पूरे यूपीआई बाजार में 78 प्रतिशत से कुछ ज्यादा और सौदों की वैल्यू के संदर्भ में 85 प्रतिशत योगदान रहा।
फरवरी में नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के प्रमुख पेमेंट प्लेटफॉर्म यूपीआई ने 4.25 लाख करोड़ रुपये के 2.29 अरब सौदे दर्ज किए। तिमाही आधार पर, सौदों में जनवरी के मुकाबले मात्रा के हिसाब से 0.42 प्रतिात तक और वैल्यू के लिलहाज से 1.39 प्रतिशत की कमी आई, क्योंकि फरवरी महीने में कुछ कम दिन थे। हालांकि सालाना आधार पर सौदों में मात्रा के लिहाज से 73 प्रतिशत तक और वैल्यू के लिहाज से 90 प्रतिशत तक का इजाफा दर्ज किया गया था।
इस व्यवस्था से जुड़ी पेटीएम पेमेंट्स बैंक जैसी अन्य बड़ी कंपनियों ने भी मासिक आधार पर वृद्घि दर्ज की। फरवरी में पेटीएम ने 34,405.44 करोड़ रुपये मूल्य के 29 करोड़ सौदे दर्ज किए। वहीं वैश्विक ई-कॉमर्स दिग्गज एमेजॉन द्वारा समर्थित एमेजॉन पे ने 3,831.99 करोड़ रुपये मूल्य के 4.422 करोड़ सौदे दर्ज किए। हाल में एमेजॉन ने अपने भारतीय डिजिटल भुगतान व्यवसाय में 225 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

Advertisement
First Published - March 16, 2021 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement