facebookmetapixel
Advertisement
EPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकार

फिलिप्स: बिक्री बढ़ाने के लिए ढूंढा नया तरीका

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:06 AM IST

मेडिकल उपकरण बनाने वाली अंतररराष्ट्रीय कंपनी फि लिप्स बिक्री बढ़ाने के लिए नई वित्तीय योजना लाने की तैयारी कर रही है।


कंपनी का कहना है कि इससे भारतीय हेल्थकेयर उद्योग को मंदी से निपटने में आसानी होगी। देश में 24,000 से भी ज्यादा मशीन बेचने वाली कंपनी ने डीलरों से ग्राहकों को प्रत्येक इस्तेमाल के हिसाब से भुगतान लेने के लिए कहा है।

इसके जरिए कंपनी डीलरों को रकम की कमी से उबारने की कोशिश कर रही है।

फिलिप्स हेल्थकेयर इंडिया के कारोबारी प्रमुख अंजन बोस ने कहा, ‘अगर कोई अस्पताल हमारे उपकरण लगाना चाहता है, लेकिन उसके पास रकम नहीं है। तो हम उनसे प्रत्येक इस्तेमाल के हिसाब से भुगतान ले सकते हैं।’

उन्होंने बताया, ‘हमने हाल  ही में अपने वितरकों को वित्त मुहैया कराने के लिए एक योजना बनाई है। देश भर में हमारे कुल 50 वितरक हैं। कुछ समय पहले दो कंपनियों हेल्थकेयर कंपनियों का अधिग्रहण करने के बाद हमारे वितरकों की संख्या में 30 वितरक और जुड़ गए हैं।’

फिलिप्स देश भर में डायग्नोस्टिक इमेजिंग, पेशेंट मॉनिटरिंग और क्रिटिकल केयर श्रेणी के उपकरणों के बाजार में अग्रणी कंपनी है। कंपनी ने हाल में ही मीडियाट्रॉनिक्स और अल्फा नाम से दो हेल्थकेयर कंपनियां खरीदी थी।

इन अधिग्रहणों के जरिए कंपनी इमेजिंग के उपकरण बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 1, 2008 | 12:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement