facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

पीएफसी ने जुटाए 50 करोड़ डॉलर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:51 AM IST

बिजली क्षेत्र को ऋण उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनी पावर फाइनैंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) ने 16.05.2031 की निर्धारित परिपक्वता के साथ डॉलर में बॉन्ड जारी करते हुए 50 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।
कंपनी ने एक बयान में कहा है कि यह भारत से जारी इस साल अब तक की सबसे लंबी परिपक्वता अवधि वाला बॉन्ड निर्गम है। इस बॉन्ड में सालाना 3.35 फीसदी कूपन निर्धारित किया गया है।
पीएफसी के बयान में कहा गया है कि लगभग 2.55 अरब डॉलर के ऑर्डर बुक के साथ इसे 5.1 गुना अभिदान मिला है। इस बॉन्ड के जरिये जुटाई गई रकम का उपयोग वाह्य वाणिज्यिक उधारी संबंधी भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार किया जाएगा जिसमें बिजली क्षेत्र की वितरण कंपनियों को ऋण उपलब्ध कराना भी शामिल है।
इससे पहले पिछले महीने पीएफसी ने 5,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए खुदरा निवेशकों पर केंद्रित अपनी पहली सार्वजनिक बॉन्ड बिक्री शुरू की थी। हाल में इस समाचार पत्र ने खबर दी थी कि पीएफसी चालू वित्त वर्ष के दौरान 1.18 लाख करोड़ रुपये जुटाएगी और वह घरेलू खुदरा बॉन्ड बाजार में उतरेगी।
पीएफसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आरएस ढिल्लों ने कहा कि कोविड के कारण वैश्विक स्तर पर दिख रही चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में बावजूद पीएफसी की बॉन्ड पेशकश ने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित किया है।

धानुका एग्रीटेक का शुद्ध मुनाफा बढ़ा
कृषि रसायन कंपनी धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने मंगलवार बताया कि दिसंबर को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 45 फीसदी बढ़कर 40.04 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी को एक साल पहले की समान अवधि में 27.67 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था। कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में बताया कि उसे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 279.32 करोड़ रुपये की शुद्ध आय के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कुल आय बढ़कर 305.04 करोड़ रुपये हो गई। धानुका के राजस्थान, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में तीन अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र हैं। भाषा

Advertisement
First Published - February 2, 2021 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement