facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

पटनी की नजर जापानी बाजार पर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:48 PM IST

मंदी से जूझ रही जापानी कंपनियां अब लागत में कटौती के लिए भारतीय आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता कंपनियों में दिलचस्पी दिखा रही हैं।
यही वजह है कि मुंबई स्थित पटनी कंप्यूटर सिस्टम्स को जापानी कंपनी से 1 करोड़ डॉलर का ऑर्डर मिला है। यही नहीं, अन्य कंपनियां भी उससे संपर्क कर रही है।
पटनी कंप्यूटर के एशिया पैसिफिक प्रमुख दीपक खोसला ने कहा कि जापान से अभी कंपनी के कुल राजस्व का केवल 5 फीसदी हिस्सा ही आता है, जबकि अगले तीन सालों में कंपनी इसे बढ़ाकर 9 फीसदी करने की योजना बना रही है। पिछले साल जापान में कंपनी के कारोबार में करीब 35 फीसदी का इजाफा हुआ है और आगे भी इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
खोसला ने बताया कि पटनी कंप्यूटर 10 सालों से जापान में काम कर रही है, लेकिन पिछले दो सालों से ऑर्डर में तेजी आई है, जो मंदी के दौर में शुभ संकेत है। यही वजह है कि कंपनी जापानी बाजार पर खास ध्यान दे रही है। खोसला ने बताया कि जापानी कंपनी चीन से कारोबार करना ज्यादा पसंद करती हैं, यही वजह से है कि भारतीय कंपनियों को ज्यादा ऑर्डर नहीं मिल पाता है।
हालांकि अब स्थिति में बदलाव हो रहा है और जापानी कंपनियों को यह महसूस होने लगा है कि आउटसोर्सिंग के लिए भारत अच्छा विकल्प है। विश्लेषकों का कहना है कि जापान में आईटी सेवा का बाजार करीब 108 अरब डॉलर का है। इनमें से करीब 76 फीसदी आउटसोर्सिंग का काम चीनी कंपनियों के हिस्से जाता है। शेष काम भारत, वियतनाम, फिलीपींस आदि देशों के हिस्से आता है।
पटनी के करीब 1,100 इंजीनियर मौजूदा समय में जापानी बाजार के लिए काम कर रहे हैं। दो साल पहले कंपनी ने जापानी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए जापान बिानेस सेल का गठन किया था।

Advertisement
First Published - March 21, 2009 | 4:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement