facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

मंदी में भी ओमैक्स को मिल रहा काम

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 9:28 PM IST

रियल एस्टेट क्षेत्र में मंदी के बावजूद दिल्ली स्थित रियल्टी कंपनी ओमैक्स लिमिटेड निर्माण का बड़ा ठेका हासिल करने के अंतिम चरण में है।
यह सौदा 750 करोड़ रुपये का है, जिसका निर्णय आने वाले महीने में पूरा हो जाएगा। ओमैक्स को मुंबई स्थित देशबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस ऐंड टेक्नोलॉजी में कन्वेंशन सेंटर, लाइब्रेरी और कंप्यूटर सेंटर के विकास के लिए 39.95 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
पिछले चार माह में कंपनी को यह चौथा ऑर्डर मिला है। ओमैक्स के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक रोहतास गोयल ने कहा कि कंपनी चुनिंदा परियोजनाओं को ही हाथ में ले रही है। अगले चार माह के दौरान कंपनी 750 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए कॉन्ट्रैक्ट करेगी, जिस पर अभी बात चल रही है।
कंपनी के पास करीब 1500 करोड़ रुपये का ऑर्डर है। ओमैक्स को कपूरथला और फरीदकोट में 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दो जेलों के निर्माण का ठेका भी मिला है। इसके साथ ही कंपनी ने हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड से टाउनशिप विकसित करने के लिए 90.71 करोड़ रुपये का ठेका हासिल किया है।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 300 बिस्तर के अस्पताल बनाने का काम भी कंपनी को मिला है। कंपनी की वृंदावन परियोजना को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। यहां 1250 फ्लैट बनाए जाने हैं, जिनमें से पहले ही दिन (23 मार्च) 250 फ्लैटों बुकिंग हो चुकी है।

Advertisement
First Published - March 26, 2009 | 5:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement