facebookmetapixel
Advertisement
NBFC Stocks: चोलामंडलम, श्रीराम फाइनेंस और इंडिया शेल्टर बने ब्रोकरेज के टॉप पिक, जानिए क्यों बढ़ा भरोसाSuper El Niño: 2026 में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ला सकता है सुपर एल नीनो, IMD भी अलर्ट₹148 से ₹220 तक टारगेट, आखिर IGL को लेकर क्यों बंटे हुए हैं एक्सपर्ट्स?ईरान युद्ध में US के 42 जेट और ड्रोन तबाह; F-15E, F-35A जैसे फाइटर जेट भी हुए नष्टRupee Record Low: रुपये में बड़ी गिरावट, डॉलर के मुकाबले पहली बार 96.89 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा₹135 पर ट्रेड कर रहा PSU Stock, लेकिन ब्रोकरेज को दिख रहा ₹200 का लेवल, खरीदें या होल्ड करें?Gold, Silver Price Today: सोने का वायदा भाव टूटा, चांदी में भी आई ₹2,889 की गिरावटइलेक्ट्रिक बस-ट्रकों को बढ़ावा देने की तैयारी, सरकार ला सकती है 1 अरब डॉलर की योजनाआज आखिरी मौका! ITC Hotels समेत 4 कंपनियां दे रही डिविडेंड और राइट्स इश्यू का फायदाStocks to watch today: Karnataka Bank से लेकर JSW Energy तक, आज ये शेयर करा सकते हैं कमाई

NTPC ने स्थायी रूप से 220 मेगावाट क्षमता की बरौनी स्टेज-1 परियोजना को बंद किया

Advertisement

NTPC ने 15 दिसंबर, 2018 को बिहार राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी से बिहार के बेगुसराय जिले में बरौनी तापीय बिजलीघर (720 मेगावाट) का अधिग्रहण किया था।

Last Updated- March 31, 2024 | 4:01 PM IST
Arbitration award of Rs 1,981 crore against NTPC rejected NTPC के खिलाफ 1,981 करोड़ रुपये का मध्यस्थता फैसला खारिज

सार्वजनिक क्षेत्र की NTPC ने 220 मेगावाट क्षमता की बरौनी तापीय बिजलीघर स्टेज-1 को स्थायी रूप से बंद कर दिया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनी एनटीपीसी की कुल स्थापित क्षमता 75,1418 मेगावाट है। इसमें संयुक्त उद्यम की स्थापित क्षमताएं शामिल हैं।

NTPC ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘एनटीपीसी बरौनी तापीय बिजलीघर स्टेज- 1 (110-110 मेगावाट की दो इकाइयों) के परिचालन को 31 मार्च, 2024 से स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। इस बिजलीघर में 110 मेगावाट की दो इकाइयां (यूनिट 6 और 7) हैं…।’’ एनटीपीसी का लक्ष्य 2032 तक 130 गीगावाट क्षमता वाली कंपनी बनने का है।

Also read: Hindenburg प्रभाव से बाहर निकला Adani Group, तेजी से विस्तार के रास्ते पर

एनटीपीसी ने 15 दिसंबर, 2018 को बिहार राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी से बिहार के बेगुसराय जिले में बरौनी तापीय बिजलीघर (720 मेगावाट) का अधिग्रहण किया था। अधिग्रहण के समय 720 मेगावाट क्षमता के कोयला आधारित बिजलीघर में 110 मेगावाट की दो इकाइयां (आरएंडएम-नवीनीकरण और आधुनिकीकरण के तहत) और 250 मेगावाट की दो इकाइयां निर्माणाधीन थीं।

बिजलीघर में चरण-1 (2×110 मेगावाट) और चरण-दो (2×250 मेगावाट) परियोजनाएं शामिल थी। केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने नवंबर 2021 में एनटीपीसी बरौनी तापीय बिजलीघर के चरण-दो 500 मेगावाट (250-250 मेगावाट की दो इकाइयां) क्षमता की इकाई राष्ट्र को समर्पित किया।

Advertisement
First Published - March 31, 2024 | 4:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement