facebookmetapixel
Advertisement
एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजीन डोविश, न हॉकिश; महंगाई को तय दायरे में लाने पर रहेगा जोर: RBI गवर्नर संजय मल्होत्राRBI Policy के बाद डेट फंड्स में कहां लगाएं पैसा? ड्यूरेशन को लेकर बंटी फंड मैनेजर की रायRBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी लेंडर्स के लिए लोन ब्याज दर तय करने के नियम होंगे एक समानसाइबर धोखाधड़ी के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई तेज, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनेगी नई गाइडलाइनRBI MPC Meet: सितंबर में चरम पर हो सकती है अतिरिक्त लिक्विडिटी, FCNR(B) का असर रहेगा अस्थायी

अपोलो टायर्स परिवार का नया स्टार्टअप

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:23 PM IST

अपोलो टायर्स के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नीरज कंवर के 22 वर्षीय बेटे जय कंवर ने अपने एक मित्र के साथ मिलकर नया स्टार्टअप ज्यूस शुरू किया है। इस स्टार्टअप द्वारा तैयार डिजिटल फ्रेट प्लेटफॉर्म बेड़े की कुशलता को बेहतर करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। ब्रिटेन की यह कंपनी अपने वैश्विक विस्तार के तहत अगले साल भारतीय बाजार में दस्तक देने की योजना बना रही है। इसके अलावा यह स्टार्टअप अपनी विस्तार योजना को रफ्तार देने के लिए रणनीतिक निवेशकों से भी बातचीत कर रहा है।
दोनों संस्थापकों ने 2018 में ही इसकी शुरुआत की थी। पिछले दो वर्षों के दौरान उन्होंने इस डिजिटल फ्रेट प्लेटफॉर्म को तैयार करने के लिए प्रौद्योगिकी एवं परिवहन क्षेत्र के विशेषज्ञों से संपर्क करने में जुटे थे। वाणिज्यिक तौर पर इसे जून 2020 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इनक्यूबेशन अवधि के दौरान विनिर्माण, परिवहन एवं ऊर्जा क्षेत्र के निजी निवेशकों से रकम जुटाई। कंपनी वैश्विक स्तर पर अपने कारोबार का विस्तार करना चाहती है और इसके लिए अगले साल तक रणनीतिक निवेशकों से 2 करोड़ पाउंड जुटाने की योजना है। ज्यूस 2021 की दूसरी तिमाही तक भारतीय बाजार में उतरने की योजना बना रही है। इसके साथ ही ज्यूस एशियाई और यूरोपीय महाद्वीप की पहली डिजिटल फ्रेट कंपनी बन जाएगी। कंवर ने कहा, ‘सबसे अहम बात यह है कि हम भारत के ट्रक उद्योग को डिजिटलीकरण के एक नए दौर में ले जाएंगे जहां वह पहले कभी नहीं पहुंच सका था।’
यह स्टार्टअप 2025 तक 25 करोड़ पाउंड (240 से 250 करोउ़ रुपये) के राजस्व लक्ष्य के साथ यूरोप, अमेरिका और एशिया के बाजारों में विस्तार करने की योजना बना रहा है।

Advertisement
First Published - December 9, 2020 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement