facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: कच्चे तेल में उबाल से बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा टूटाStocks to Watch Today: हीरो मोटोकॉर्प, एनएमडीसी, कोल इंडिया समेत कई कंपनियों से आए बड़े अपडेटकच्चा तेल $92 के पार, निफ्टी 24,000 के करीब; बाजार पर क्यों बढ़ा दबाव?आतंकवाद के पूरे तंत्र पर निर्णायक कार्रवाई करे SCO, पाकिस्तान पर मोदी का परोक्ष निशानाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: जरूरी न हो तो नहीं खरीदें सोना, विदेश यात्रा भी टालेंपर्यटन से राहत कार्य तक पहुंचा UPI इंटरनैशनल, नेपाल ने दान के लिए चुना भारतीय माध्यमभारत में AI को नहीं मिल सकता रचयिता का दर्जा, कॉपीराइट कार्यालय ने अर्जी खारिज कीGST कलेक्शन अगस्त में 8.3% बढ़कर ₹1.68 लाख करोड़, आयात से राजस्व में तेज उछालआईटी सेवा कंपनियों ने बढ़ाई भर्तियां, सितंबर में पेशेवरों के लिए 57,000 नौकरियांदोहरी लिस्टिंग की राह आसान करने की तैयारी, सेबी-आईएफएससीए में तेज हुई चर्चा

MTNL बॉन्ड के जरिए जुटाएगा 3,126 करोड़ रुपये, शेयरधारकों की लेगा मंजूरी

Advertisement

बजट अनुमान के अनुसार MTNL को वित्त वर्ष 2023-24 (FY24) में 2,808 करोड़ रुपये का नेट लॉस होने की आशंका है। 

Last Updated- September 26, 2023 | 11:33 AM IST
MTNL

घाटे में चल रही पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी महानगर टेलिफोन निगम लिमिटेड (MTNL) सरकार की गारंटी वाले डेट बॉन्ड (Debt Bonds) के जरिए 3,126 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।  कंपनी ने इसकी जानकारी सोमवार को दायर एक रेगुलेटरी फाइलिंग में दी।

यह भी पढ़ें : जियो फाइनैंशियल से होड़ की तैयारी में बजाज फाइनैंस

शेयरधारकों की लेगा मंजूरी

MTNL ने कहा कि बॉन्ड से 3,126 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगा। बता दें कि साल 2022 में मंत्रिमंडल ने बीएसएनएल (BSNL) और एमटीएनएल (MTNL) के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये के दूसरे रिवाइवल पैकेज को मंजूरी दी थी। मंत्रिमंडल ने कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए वित्तीय सहायता, ग्रामीण लैंडलाइन के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (Viability Gap Funding), बही-खाते को दबाव मुक्त करने के लिए वित्तीय सहायता, समायोजित सकल राजस्व (AGR) बकाया के निपटान और बीएसएनएल के साथ बीबीएनएल के मर्जर के लिए सहायता को मंजूरी दी थी।

यह भी पढ़ें : एआई में 60 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी Genpact

FY24 में MTNL को हो सकता है शुद्ध घाटा

इस साल जनवरी तक एमटीएनएल पर कुल 28,581 करोड़ रुपये का कर्ज था। बजट अनुमान के अनुसार कंपनी को वित्त वर्ष 2023-24 (FY24) में 2,808 करोड़ रुपये का नेट लॉस होने की आशंका है।

MTNL के शेयर आज यानी मंगलवार को 0.75 की गिरावट के साथ 30.45 रुपये के स्तर पर दिख रहे हैं। वहीं, कल यानी सोमवार को कंपनी के शेयरों में 5.60 फीसदी की दमदार रैली देखने को मिली था और इसका स्टॉक NSE पर 31.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - September 26, 2023 | 11:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement