facebookmetapixel
Advertisement
बिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीदस्पाइसजेट को बड़ी राहत, विमान लीज कंपनी ने वापस ली दिवाला याचिकाभारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर KKR का भरोसा, बुकमाईशो में खरीदेगी अल्पांश हिस्सेदारीप्रतिस्पर्धा आयोग का बड़ा बदलाव, प्रतिबद्धता मामलों की कुल समय-सीमा 180 दिन हुईएक दशक बाद चीनी आयात की तैयारी, 10 लाख टन से कीमतों पर लगाम की कोशिशमहिलाओं को समान संसाधन मिलें तो बढ़ेगी खेती की पैदावार, रिपोर्ट में बड़ा दावाक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पर सेबी की बड़ी कार्रवाई, कॉपटॉल और मानसी ब्रोकिंग पर लगाई रोकजापानी निवेशकों पर योगी का दांव, 75 हजार एकड़ भूमि बैंक और बेहतर कनेक्टिविटी का दिया हवाला

मोगा मीडिया ने रीडिफ्यूजन का अधिग्रहण किया

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:16 AM IST

संदीप गोयल की मोगा मीडिया ने देश की एक सबसे पुरानी विज्ञापन एजेंसी रीडिफ्यूजन का अधिग्रहण किया है। रीडिफ्यूजन के पार्टनर अरुण नंदा और अजित बालकृष्णन ने एजेंसी के दैनिक कामकाज की जिम्मेदारी छोडऩे का निर्णय लिया है। इन दोनों साझेदारों में से प्रत्येक की रीडिफ्यूजन में 50 फीसदी हिस्सेदारी थी। नंदा ने बालकृष्णन और मोहम्मद खान के साथ मिलकर 1973 में रीडिफ्यूजन की स्थापना की थी। वह रीडिफ्यूजन के चेयरमैन पद पर बरकरार रहेंगे। जबकि गोयल प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। खबर लिखे जाने तक सौदे के आकार के बारे में खुलासा नहीं किया गया था। सूत्रों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि रीडिफ्यूजन एक स्वतंत्र ब्रांड के तौर पर परिचालन नहीं करेगी। इसका विलय मोगा मीडिया में कर दिया जाएगा।
संपर्क करने पर गोयल इस मुद्दे पर टिप्पणी करने के लिए उपलब्ध नहीं थे। वह 1997 से 2001 के बीच रीडिफ्यूजन के अध्यक्ष थे। इस अधिग्रहण के बारे में औपचारिक घोषणा संभवत: सोमवार को की जाएगी। नंदा और बालकृष्णन द्वारा इस एजेंसी में डब्ल्यूपीपी एजेंसी वाईऐंड आर की 24.67 फीसदी और देंत्सु की 13.33 फीसदी यानी कुल 40 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के करीब तीन साल बाद रीडिफ्यूजन का सफर समाप्त हो रहा है।

Advertisement
First Published - May 2, 2021 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement