facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

बैंक प्रमुखों के साथ मोदी की बैठक आज

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:10 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों के मुख्य कार्याधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कोविड-19 महामारी के बाद प्रधानमंत्री पहली बार वित्तीय संस्थानों के प्रमुखों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। एक बैंक अधिकारी ने कहा कि यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।
एक अन्य बैंक अधिकारी ने नाम न दिए जाने की शर्त पर कहा, ‘बैठक का एजेंडा अभी नहीं भेजा गया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री अर्थव्यवस्था में नकदी के प्रवाह, खासकर सूक्ष्म, मझोले व लघु उद्यमों (एमएसएमई) की स्थिति पर चर्चा करेंगे। साथ ही वह सरकार के कोविड-19 पैकेज की प्रगति के बारे में जानकारी लेंगे।’ 
वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरू करने के लिए सरकार की ओर से की गई घोषणाएं वित्तीय संस्थानों के मदद से ही मूर्त रूप लेंगी और प्रधानमंत्री जानना चाहते हैं कि कर्जदाताओं की क्या राय है। इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण के भी शामिल होने की उम्मीद है।
प्रमुख सरकारी बैंकों के अलावा कुछ निजी क्षेत्र के बैंकों जैसे कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंडियन बैंक एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी बुधवार को होने वाली बैठक में भाग ले सकते हैं।
इसके पहले जून में सीतारमण ने सरकारी व निजी बैंको और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के साथ अलग अलग बैठकें की थीं।  वित्त मंत्री ने इस विषय पर चर्चा की थी कि 3 लाख करोड़ रुपये की इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम को एमएसएमई क्षेत्र में प्रभावी तरीके से कैसे लागू किया जा सकता है। उन्होंने सरकारी बैंकों से यह भी अनुरोध किया था कि बेहतर ब्याज दर लगाएं।
सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कंपनियों से अनुरोध किया था कि वे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए बैंकों से इतर स्रोतों से धन जुटाने पर विचार करें।

Advertisement
First Published - July 28, 2020 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement