facebookmetapixel
Advertisement
सरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारीMF-only PMS पर सेबी का बड़ा प्रस्ताव, 25 लाख रुपये से निवेश की राह; विदेशी निवेश और डेरिवेटिव को भी मिलेगी छूटEditorial: 1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल, अब भारत को सुधारों की दूसरी बड़ी लहर की जरूरतचलती ट्रेन में आधी रात की गिरफ्तारी से खुला 16 करोड़ का बैंक घोटाला, इनसाइडर फ्रॉड बना नई चुनौतीक्या भारत नवाचार कर सकता है? सबसे बड़ी कंपनियों से शुरू होती है इनोवेशन की खाई

सोनी बीएमजी में हिस्सेदारी की जुगत में लगे मोदी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:00 PM IST

स्पाइस के चेयरमैन बी. के. मोदी ने सोनी बीएमजी कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए कोशिश तेज कर दी है। सोनी बीएमजी सोनी समूह की सहयोगी कंपनी है।


सोनी म्यूजिक और जर्मनी की संगीत कंपनी बर्टेल्समान म्यूजिक ग्रुप (बीएमजी) ने 2004 में सोनी बीएमजी नामक संयुक्त उपक्रम की स्थापना की थी। 50:50 फीसदी भागीदारे वाली इस संयुक्त उपक्रम कंपनी की स्थापना वैश्विक रूप से संगीत लेबल के सामूहिक वितरण के लिए की गई थी। यह संयुक्त उपक्रम समझौता अगले साल समाप्त हो रहा है।

इस प्रक्रिया से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शुरुआती दौर की बातचीत जारी है। स्पाइस मूल्य निर्धारण के आधार पर बीएमजी की हिस्सेदारी खरीदने पर विचार करेगी। सोनी म्यूजिक बीएमजी की 50 फीसदी हिस्सेदारी की पुनर्खरीद से इनकार का पहला अधिकार रखती है। जब इस बारे में सोनी बीएमजी इंडिया के प्रवक्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, ‘हमें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है और इसलिए बाजार की अटकलों पर हम कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहेंगे।’

यदि इस सौदे को अंजाम दे दिया जाता है तो यह ऐसी तीसरी व्यावसायिक कंपनी होगी जिसमें मोदी और सोनी मिल कर काम करेंगे। मोदी ने शुरू में सोनी के टेलीविजन प्रसारण कारोबार में छोटी हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया था। उनका यह भी मानना है कि उनके मोबाइल हैंडसेट कारोबार स्पाइस मोबाइल्स में उनकी 64 फीसदी हिस्सेदारी में से 24 फीसदी हिस्सेदारी सोनी एरिकसन के हाथ में जा सकती है।

Advertisement
First Published - July 18, 2008 | 12:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement