facebookmetapixel
Advertisement
SIP करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! PGIM India MF ने 3 विदेशी फंड्स में नए एसआईपी पर लगाई रोकNFO Alert: टॉप-20 सीमेंट कंपनियों में निवेश का मौका, Groww MF लाया नया ETF; ₹500 से निवेश शुरूव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार का कड़ा रुख, आज देना होगा जवाबबाल शोषण कंटेट मामले में मेटा के जवाब के बाद सरकार लेगी एक्शन: आईटी सचिवमहाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, विंटर सेशन में आ सकता है बिलITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्टTCS Q1FY27 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹13,349 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलानचॉइस इंटरनेशनल को NHIS से ₹900 करोड़ का निवेश, ब्रोकिंग कारोबार को मिलेगी नई रफ्तारQ1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेक

AI और डेटा सेंटर्स पर $80 बिलियन खर्च करेगा Microsoft, 2025 में बड़ी योजना का ऐलान

Advertisement

2022 में जब OpenAI का ChatGPT लॉन्च हुआ, तब से AI की दुनिया में हलचल मच गई। हर कंपनी अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेस में AI का तड़का लगाने में जुट गई।

Last Updated- January 04, 2025 | 6:22 PM IST
Microsoft layoffs

माइक्रोसॉफ्ट ने ऐलान किया है कि वो वित्तीय वर्ष 2025 में लगभग $80 बिलियन खर्च करेगा। ये पैसा बड़े-बड़े डेटा सेंटर्स बनाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तकनीक को और पावरफुल बनाने पर लगाया जाएगा।

ChatGPT के बाद AI की रेस

2022 में जब OpenAI का ChatGPT लॉन्च हुआ, तब से AI की दुनिया में हलचल मच गई। हर कंपनी अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेस में AI का तड़का लगाने में जुट गई। लेकिन ये काम आसान नहीं है। AI को चलाने के लिए ऐसे डेटा सेंटर्स चाहिए, जो हज़ारों चिप्स को जोड़कर तेज़ी से काम कर सकें।

माइक्रोसॉफ्ट पहले ही AI के लिए तगड़ा निवेश कर चुका है। Visible Alpha के आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025 में कंपनी का पूंजीगत खर्च $84.24 बिलियन तक पहुंच सकता है। पहली तिमाही में ही कंपनी ने $20 बिलियन खर्च कर दिए, जो पिछले साल के मुकाबले 5.3% ज्यादा है।

माइक्रोसॉफ्ट के वाइस चेयरमैन ब्रैड स्मिथ ने कहा कि इस $80 बिलियन का आधे से ज्यादा हिस्सा अमेरिका में खर्च किया जाएगा। इससे कंपनी की डेटा सेंटर्स की ताकत और बढ़ेगी।

365 Copilot में नया ट्विस्ट

माइक्रोसॉफ्ट अपने मशहूर प्रोडक्ट Microsoft 365 Copilot को और बेहतर बनाने में जुटा है। अब इसमें OpenAI के साथ-साथ दूसरे AI मॉडल्स का भी इस्तेमाल होगा। ये कदम इसलिए उठाया गया है ताकि लागत कम हो और स्पीड बेहतर हो। पहले माइक्रोसॉफ्ट ने 365 Copilot के लिए OpenAI के GPT-4 मॉडल को अपनी खासियत बताया था। लेकिन अब कंपनी चाहती है कि वो OpenAI पर पूरी तरह निर्भर न रहे।

हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने साफ किया है कि OpenAI के साथ उसकी साझेदारी जारी रहेगी। कंपनी के पास OpenAI के मॉडल्स को कस्टमाइज़ करने का अधिकार भी रहेगा।

Advertisement
First Published - January 4, 2025 | 6:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement