बंबई उच्च न्यायालय की गोवा पीठ ने माइनिंग कंपनी सेसा गोवा की सहायक कंपनी सेसा इंडस्ट्रीज और सेसा गोवा के विलय को निरस्त कर दिया है।
कंपनी ने यह जानकारी बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी। बंबई उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने 18 दिसंबर 2008 को इस विलय को मंजूरी दे दी थी।
इस बाबत सेसा गोवा ने कहा कि कंपनी कानूनी कदम पर गौर कर रही है। दोपहर के कारोबार में कंपनी का शेयर 3 फीसदी गिर गया।