facebookmetapixel
Advertisement
1601 नंबर से आएगी अधिकृत कॉल, TRAI ने ठगी रोकने के लिए बढ़ाया दायरानरसिम्हा राव-मनमोहन से वाजपेयी-मोदी तक: एनके सिंह ने बताया कैसे बदला भारत की आर्थिक स्थिरता का सफरझारखंड में भर्ती परीक्षाओं की कथित धांधली पर बवाल, छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्जGen Z तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में RSS, विशाखापत्तनम में होगी अहम बैठकBP India 2030 तक तेल-गैस क्षेत्र में करेगी $4 अरब का निवेश, ‘समुद्र मंथन’ योजना से कंपनी को बड़ी उम्मीदेंBrand Canvas 2026 का ग्रैंड फिनाले 11 अगस्त को बेंगलूरु में, 10 टीमें करेंगी मुकाबलाAI जॉब्स के लिए स्किल गैप की जानकारी नहीं, PMKVY 4.0 में 53,449 ने कराया रजिस्ट्रेशनग्राहकों-छोटे दुकानदारों के लिए UPI रहेगा फ्री, केवल बड़े कारोबारी लेनदेन पर ही MDR लागू करने की तैयारी: FMअमेरिकी टेक यूनिकॉर्न में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी, हर 10 में 1 कर्मचारी भारतीयFCNR(B) योजना से बॉन्ड बाजार में आई बहार, 5 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड में बड़ी गिरावट

Adani की AECTPL में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी

Advertisement

बयान में कहा गया, लेन-देन के लिए अभी विनियामक की मंजूरी की आवश्यकता है। लेन-देन के तीन से चार महीनों में पूरा होने की उम्मीद है।

Last Updated- December 15, 2023 | 12:06 PM IST
Adani

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने शुक्रवार को कहा कि मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी की सहयोगी कंपनी मुंडी लिमिटेड 247 करोड़ रुपये में अदाणी एन्नोर कंटेनर टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड (AECTPL) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

शेयर खरीद समझौते पर 14 दिसंबर 2023 को हस्ताक्षर किए गए

APSEZ की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस संबंध में एक शेयर खरीद समझौते पर 14 दिसंबर 2023 को हस्ताक्षर किए गए। AECTPL का कुल उद्यम मूल्य 1,211 करोड़ रुपये है। बयान में कहा गया, लेन-देन के लिए अभी विनियामक की मंजूरी की आवश्यकता है। लेन-देन के तीन से चार महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। इसके पूरा होने के बाद APSEZ की AECTPL में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

Also read: Hero MotoCorp ने एथर एनर्जी में अतिरिक्त 3% हिस्सेदारी खरीदने से पहले मैनेजमेंट में किए ये बड़े बदलाव

बयान के अनुसार, मुंद्रा बंदरगाह पर सीटी3 कंटेनर टर्मिनल के लिए संयुक्त उद्यम के बाद यह TIAL के साथ APSEZ की दूसरी रणनीतिक साझेदारी है। APSEZ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एवं पूर्णकालिक निदेशक करण अदाणी ने कहा, ‘‘दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी (MSC) के साथ हमारा सहयोग पारदर्शी व्यावसायिक दृष्टिकोण के जरिए क्षेत्रीय विकास में तेजी लाने की APSEZ के मजबूत दृष्टिकोण को दर्शाता है।’’

Advertisement
First Published - December 15, 2023 | 12:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement