facebookmetapixel
Advertisement
E20 पर क्या ऑटो कंपनियां दे रही हैं वारंटी? क्या किसानों को होगा फायदा; सरकार ने दिए ऐसे 12 सवालों के जवाबVedanta Aluminium बना लार्ज कैप, क्या अब ₹540 तक जाएगा शेयर? ब्रोकरेज ने दी Buy रेटिंगIC Electricals IPO Listing: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, 68% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरअब पोस्टमैन बनाएगा आपके बच्चे का Blue Aadhaar! घर बैठे ऐसे उठाएं इस खास सुविधा का फायदाIndia-UK ट्रेड डील: अब ब्रिटेन से लग्जरी कारें मंगाना हुआ सस्ता, सरकार ने जारी किए नए नियमWhatsApp Username Feature: यूजरनेम फीचर पर WhatsApp ने सरकार को भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा जांचTCS Q1: AI बिजनेस में दम, ₹3000 तक के टारगेट; क्या अभी खरीदने का सही समय है? दिग्गज ब्रोकरेज की रिपोर्टSIP स्टॉक में करें या म्युचुअल फंड में? कहां बनेगी ज्यादा दौलत; एक्सपर्ट्स ने दूर किया कन्फ्यूजनग्लोबल टेंशन के बीच सोना ₹410 हुआ सस्ता, चांदी ₹477 चढ़ीWeak Monsoon Impact: कमजोर मानसून से कैसे प्रभावित होती है भारत की अर्थव्यवस्था? खेती से महंगाई तक पड़ता है सीधा असर

मारूति की बिक्री को भी लगे पंख

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:40 AM IST

प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया लि. ने अप्रैल के महीने में 71,748 कारों की बिक्री की, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 15.09 फीसदी अधिक है। पिछले वर्ष अप्रैल में यह संख्या 62,336 थी।
कंपनी ने कहा कि घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 9 फीसदी बढी। अप्रैल में कंपनी ने 64,857 कारें बेचीं, जबकि पूर्व वर्ष की समान अवधि में 59,539 कारों की बिकी की गई थी। दूसरी तरफ, कंपनी का निर्यात तेजी से बढ़ा है।
कंपनी ने अप्रैल में 6,891 कारें निर्यात कीं, जबकि पिछले साल के अप्रैल 2,797 कारों का ही निर्यात हुआ था। यह लगातार चौथा महीना है जब मारूति के वाहनों की बिक्री ने 70,000 के आंकड़े को पार किया है। कंपनी की सबसे पुरानी मॉडल 800 की बिक्री 47 फीसदी घटकर 2,345 रही। यह संख्या पिछले वर्ष 4 458 इकाई थी।
दूसरी ओर, आल्टो वैगन आर जेन एस्टिलो स्विफ्ट और ए…स्टार जैसे ए-2 खंड में शामिल वाहनों की बिक्री 9 फीसदी बढ़कर 46,817 इकाई रही। यह पिछले वर्ष के समान महीने में 43,121 इकाई थी। बयान के मुताबिक एसएक्स4 और डिजायर जैसे ए-3 खंड वाले वाहनों की बिक्री 69 फीसदी बढ़कर 7,066 रही। पिछले वर्ष के समान महीने में यह संख्या 4,187 थी।

Advertisement
First Published - May 1, 2009 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement