facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

मारुति सुजूकी के मुनाफे में 24 प्रतिशत की तेजी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:07 AM IST

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजूकी ने आज कहा कि जिंस कीमतों में ऊंची वृद्घि के बावजूद कंपनी द्वारा कीमत वृद्घि की सीमित संभावना है, क्योंकि मांग अभी भी अनिश्चित बनी हुई है। कंपनी की यह टिप्पणी बिक्री वृद्घि में तेजी के बावजूद कमजोर मार्जिन के बारे में विश्लेषकों द्वारा प्रबंधन से पूछे गए सवालों के बीच आई है।
दिसंबर 2020 की तिमाही में कंपनी का शुद्घ लाभ सालाना आधार पर 24 प्रतिशत की वृद्घि के साथ 1,941.4 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि परिचालन मार्जिन 70 आधार अंक तक घ्ज्ञटकर 9.5 प्रतिशत रह गया, जो समीक्षाधीन अवधि में 10.2 प्रतिशत था। कच्चे माल की कीमत में आई भारी तेजी, और अन्य खर्च बढऩे की वजह से परिचालन मार्जिन प्रभावित हुआ।
कंपनी के कार्यकारी निदेशक (बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘हमें कीमत वृद्घि की मात्रा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी, जिससे कि मांग प्रभावित न हो। मैं जानता हूं कि हम सब मुनाफे को लेकर चिंतित हैं, लेकिन हमें राजस्व का भी ध्यान रखना होगा।’
विभिन्न उत्पादन लागत मे वृद्घि को ध्यान में रखते हुए मारुति ने 10 जनवरी से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाई हैं।

टीवीएस मोटर को 266 करोड़ रुपये का मुनाफा
टीवीएस मोटर कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 266 करोड़ रुपये का कर-बाद लाभ (पीएटी) दर्ज किया है। कंपनी ने 2020-21 की तीसरी तिमाही में 5,404 करोड़ रुपये का शानदार राजस्व हासिल किया, जबकि 2019-20 की तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 4,126 करोड़ रुपये था। कंपनी ने तीसरी तिमाही में 511 करोड़ रुपये का शानदार एबिटा दर्ज किया है जो 2019-20 की समान तिमाही के 363 करोड़ रुपये के मुकाबले 41 प्रतिशत की वृद्घि है। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 363 करोड़ रुपये का पीबीटी दर्ज किया जो 2019-20 की समान तिमाही में 146 करोड़ रुपये था। 2020 की तीसरी तिमाही में घरेलू बाजार में दोपहिया बिक्री 21 प्रतिशत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री 31 प्रतिशत तक घटी थी।

आरबीएल बैंक का लाभ 110 प्रतिशत बढ़ा
निजी क्षेत्र के ऋणदाता आरबीएल बैंक का शुद्घ लाभ दिसंबर तिमाही में बढ़कर 147 करोड़ रुपये हो गया जो वित्त वर्ष 2020 की समान अवधि में 70 करोड़ रुपये था। बैंक को अन्य में वृद्घि के साथ साथ कम परिचालन लागत से मदद मिली। बैंक ने दिसंबर तिमाही में 805 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ दर्ज किया, जो एक साल पहले की अवधि के मुकाबले 12 प्रतिशत तक ज्यादा है।
शुद्घ ब्याज आय (एनआईआई) सालाना आधार पर 2 प्रतिशत घटकर 908 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 923 करोड़ रुपये थी। बैंक ने समान अवधि में 4.19 प्रतिशत का शुद्घ ब्याज मार्जिन (एनआईएम) दर्ज किया। बैंक प्रबंधन ने कहा है, ‘अगले कुछ महीनों के दौरान, एनआईएम और अन्य आय कोविड-पूर्व दर पर पहुंचना शुरू हो जाएंगी।’ बीएसई पर बैंक का शेयर 215 रुपये पर बंद हुआ।

आईडीबीआई बैंक का मुनाफा बढ़ा
निजी क्षेत्र के ऋणदाता आईडीबीआई बैंक ने दिसंबर 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही में 378 करोड़ रुपये का शुद्घ लाभ दर्ज किया है। बैंक को शुद्घ ब्याज आय में आई तेजी की वजह से मदद मिली है। यह लगातार चौथी तिमाही है जब बैंक ने मुनाफा दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में में बैंक ने 5,763 करोड़ रुपये का शुद्घ नुकसान दर्ज किया था। बैंक का शेयर बीएसई पर 2.17 प्रतिशत बढ़कर 28.3 रुपये पर बंद हुआ। समीक्षाधीन अवधि के लिए शुद्घ ब्याज आय 18 प्रतिशत बढ़कर 1,810 करोड़ रुपये रही। वहीं शुद्घ ब्याज मार्जिन 60 आधार अंक सुधरकर दिसंबर तिमाही में 2.87 प्रतिशत रहा। बैंक की जमाएं दिसंबर 2019 के 1,18,180 करोड़ रुपये से बढ़कर दिसंबर 2020 में 2,24,399 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं।
इंडिगो को 620 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा
किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन इंडिगो को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही में 620 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में एयरलाइन ने 496 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। चालू वित्त वर्ष की जून और सितंबर तिमाही में भी एयरलाइन को क्रमश: 2,884 करोड़ रुपये और 1,194 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इंडिगो ने बृहस्पतिवार को बयान मे कहा कि तिमाही के दौरान एयरलाइन की कुल आय भी 50 प्रतिशत घटकर 5,142 करोड़ रुपये रह गई। दिसंबर, तिमाही में उसका कुल खर्च 41 प्रतिशत घटकर 5,765 करोड़ रुपये रह गया। इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रणजय दत्ता ने कहा, ‘उपभोक्ताओं का हमारे उत्पाद में भरोसा काफी संतुष्ट करने वाला है। हम पूर्ण पुनरोद्धार के लिए कदम उठा रहे हैं।’ इंडिगो ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी टिकट बुकिंग या लोड फैक्टर 72 प्रतिशत रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 87.6 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - January 28, 2021 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement