facebookmetapixel
Advertisement
क्या आपका रिटायरमेंट फंड बुढ़ापे में जीवनभर साथ देगा? जानें बढ़ती उम्र और महंगाई के बीच सुरक्षा का फॉर्मूला10 साल के सबसे खराब मानसून के खतरे के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से शुरू होगा ‘खेत बचाओ’ अभियानपूरी तरह बदल गया ट्रेंड! क्यों पुराने लॉयल्टी प्रोग्राम्स छोड़ ‘इंस्टेंट डिजिटल रिवॉर्ड्स’ के दीवाने हो रहे युवा?Dividend Stocks: अगले हफ्ते रिलायंस और HDFC AMC समेत 19 कंपनियां बांटने जा रही हैं मुनाफा, चेक करें लिस्टBonus Stocks: निवेशकों की मौज! अगले हफ्ते ये दो कंपनियां बाटेंगी बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटVedanta का महाप्लान: अगले 3 साल में $20 अरब का निवेश, अनिल अग्रवाल बोले- जोखिम उठाना मेरी आदत‘डिजिटल पेमेंट में एजेंटिक AI के लिए बने मजबूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क’, NPCI प्रमुख दिलीप आसबे का बड़ा बयानमई में 49 लाख बैरल पहुंचा देश का क्रूड इंपोर्ट, रूस से तेल और अमेरिका से गैस का आयात रिकॉर्ड स्तर परसुप्रीम कोर्ट से रिलायंस को बड़ी राहत: SEBI का ₹447 करोड़ का वसूली आदेश रद्द, वापस मिलेंगे ₹250 करोड़म्यूचुअल फंड्स को लगा बड़ा झटका: नए निवेशकों की रफ्तार 3 साल के निचले स्तर पर, अप्रैल में भारी गिरावट

Malaysia Airlines, IndiGo ने कोडशेयर पार्टनरशिप के लिए इनिशियल एग्रीमेंट पर किए साइन

Advertisement

IndiGo की ओर से जारी बयान के अनुसार, दोनों एयरलाइन के बीच समझौता लोगों को मलेशिया और भारत के बीच निर्बाध यात्रा के अधिक विकल्प प्रदान करने में मदद करेगा।

Last Updated- April 03, 2024 | 1:29 PM IST
indigo
Representative Image

भारत और मलेशिया के बीच संपर्क को बेहतर बनाने के वास्ते मलेशिया एयरलाइंस तथा इंडिगो ने कोडशेयर साझेदारी के लिए प्रारंभिक समझौता किया है।

इंडिगो की ओर से जारी बयान के अनुसार, दोनों एयरलाइन के बीच समझौता लोगों को मलेशिया और भारत के बीच निर्बाध यात्रा के अधिक विकल्प प्रदान करने में मदद करेगा।

बयान में कहा गया, इस सहयोग से इंडिगो संचालित उड़ानों पर मलेशिया एयरलाइंस विपणन वाहक के रूप में भारत के साथ अपने संपर्क को मजबूत करने में सक्षम होगी, जबकि इंडिगो ग्राहकों को मलेशिया एयरलाइंस के व्यापक नेटवर्क के जरिए दक्षिण पूर्व एशिया के अधिक गंतव्यों तक पहुंच स्थापित करने का मौका मिलेगा।

इंडिगो ने कहा कि यह पारस्परिक व्यवस्था दोनों वाहकों को अपने ग्राहकों को निर्बाध संपर्क प्रदान करने की अनुमति देगी। इसके अलावा उन्हें अन्य सुविधाओं के बीच एकीकृत यात्रा कार्यक्रम का आनंद लेने में सक्षम बनाएगी।

मलेशिया एयरलाइंस वर्तमान में नयी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, अहमदाबाद, अमृतसर और तिरुवनंतपुरम सहित भारत के नौ प्रमुख केंद्रों के लिए 71 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है। मलेशिया एविएशन ग्रुप के समूह प्रबंध निदेशक इजहाम इस्माइल ने कहा, ‘‘ भारत हमारा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय बाजार है। भारत में नौ संचालित केंद्रों से परे अपनी पहुंच का विस्तार करने के लिए इंडिगो के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते हुए खुशी हो रही है। ’’

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 1:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement