facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

महिंद्रा भी करेगी दोपहिया वाहनों की सवारी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 9:20 PM IST

देश में ट्रैक्टर और एसयूवी बनाने वाली वाली अग्रणी कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) ने लगभग साल भर पहले काइनेटिक मोटर्स का अधिग्रहण किया था।
साल भर के बाद अब उसने दोपहिया बाजार में उतरना के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया है। कंपनी की इस बाजार में हीरो होंडा, बजाज ऑटो और होंडा मोटरसाइकिल्स ऐंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) से सीधी टक्कर होगी।
इस टक्कर को जोरदार बनाने के लिए उसने 100सीसी, 125सीसी और 150 सीसी के मोटरसाइकिल उतरने की योजना बनाई है। साथ ही, वह बिना गियर वाली और गियर वाली ताकतवर स्कूटरों को भी बाजार में उतराने की योजना बनाई है।
इस वक्त हीरो होंडा का बाइक के 60 फीसदी बाजार पर कब्जा है, जबकि स्कूटरों के मामले में एचएमएसआई का 58 फीसदी बाजार पर अधिपत्य है। एमऐंडएम के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आनंद महिंद्रा ने बताया कि, ‘हमारा दोपहिया बाजार में उतरने का प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है। हमने तो अपने दोपहिया वाहनों की बेंगलुरु में मार्केटिंग शुरू भी कर दी है।’
जब उनसे यह पूछा गया कि उनकी कंपनी किन-किन दोपहिया वाहनों को बाजार में उतारेगी, तो उनका जवाब था, ‘आपको वे सारे उत्पाद जल्द ही देखने को मिल जाएंगे।’ कंपनी अब इंजन्स इंजीनियरिंग श्री की शोध क्षमता में भी इजाफा करेगी। इंजन और डिजाइन के मामले में कारोबार करने वाली इटली की इस कंपनी का अधिग्रहण एमऐंडएम ने पिछले साल किया था।
इस कंपनी की खासियत दोपहिया सेगमेंट में है। इसकी मदद से कंपनी खुद को दोपहिया बाजार में एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर पेश करना चाहती है। साथ ही, काइनेटिक का अधिग्रहण करने के बाद ताइवान की दोपहिया कंपनी एसवाईएम भी एमऐंडएम के साथ अपने समझौते को बढ़ाने के लिए तैयार हो गई है। इससे एमऐंडएम को बिना गियर वाले स्कूटरों के निर्माण में मदद मिलेगी।
महिंद्रा के दोपहिया कारोबार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, ‘हमारी योजना दोपहिया उद्योग के हर सेगमेंट में मौजूद रहने की है। यह मुमकिन हो पाएगा कंपनी के पास मौजूद जबरदस्त शोध क्षमता से। हम जबरदस्त ताकत वाले इंजन वाले बाइक्स के साथ–साथ छोटे और इंट्री लेवल स्कूटर्स के बाजार में भी मौजूद रहना चाहते हैं।’
विश्लेषकों का मानना है कि इस कारोबार से जुड़ी हर बात पर कंपनी को विशेषज्ञता मिलेगी इंजन्स इंजीनियरिंग श्री से। उनके मुताबिक इंजन्स इंजीनियरिंग श्री कंपनी को छोटे, लेकिन ताकतवर इंजन मुहैया करवाएगी। इसके अलावा, कंपनी इस वक्त इंजन्स इंजीनियरिंग श्री के साथ मिलकर 650-750 सीसी के एक पेट्रोल इंजन को भी बनाने में जुटी हुई है। हालांकि, कंपनी ने इस इंजन के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया।
इस वक्त कंपनी सिर्फ एक दोपहिया वाहन को बेचती है, बिना गियर वाला स्कूटर, फ्लाइट। इसे मूल रूप से एसवाईएम ने बनाया था, लेकिन भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए एमऐंडएम ने इसमें फेरबदल किए थे। एमऐंडएम की यह दोपहिया कंपनी अब महिंद्रा के नाम को भी भुनाने लगी है।
दरअसल, फ्लाइट की बिक्री दोगुनी हो चुकी है। इस वक्त कंपनी हर महीने 3,500-4,000 फ्लाइट स्कूटर बेच रही है, जबकि पहले यह हर माह सिर्फ 1500-2000 ईकाइयां ही बिक पाती थी।
सूत्रों के मुताबिक इस स्कूटर की मांग हर माह 50-70 फीसदी बढ़ने की असल वजह अच्छी मार्केटिंग रणनीति है। वैसे, कंपनी अपने दोपहिया ब्रांड का नाम महिंद्रा काइनेटिक रखने के बारे में सोच रही है क्योंकि दोनों कंपनियों की ब्रांड वैल्यू जबरदस्त है।

Advertisement
First Published - March 25, 2009 | 12:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement