facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय चुनाव व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, अमेरिका में वोटर आईडी अनिवार्य करने की वकालतStock Picks: 3 शेयरों में खरीदारी का मौका! ₹554 तक जा सकते हैं भाव, जानें टारगेट और SLसोना ₹589 और चांदी ₹2,331 सस्ती, मुनाफावसूली से कीमतों पर दबावStocks To Buy Today: इन 2 शेयरों में दिख रहा कमाई का मौका! Shrikant Chouhan ने दी BUY कॉल, जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंसOpening Bell: सेंसेक्स 200 अंक फिसला, Nifty 24,250 के नीचे; Smallcap-Midcap में मिला-जुला कारोबारStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! Paytm, Nelco, Netweb से लेकर IIFL Finance तक आए बड़े अपडेट, देखें पूरी लिस्टटाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएं

महाराष्ट्र श्रम विभाग ने TCS को भेजा नोटिस, गलत तरीके से तबादले का आरोप

Advertisement

नाइट्स ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

Last Updated- January 01, 2024 | 10:56 PM IST
TCS

अनैतिक स्थानांतरण करने की शिकायत मिलने पर महाराष्ट्र श्रम विभाग ने आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को नोटिस भेजा है। नैसेंट इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉयी सीनेट (नाइट्स) द्वारा दायर शिकायत में आरोप लगाया है कि कंपनी ने कोई जानकारी या नोटस दिए बगैर अपने 2 हजार कर्मचारियों का तबादला कर दिया।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने श्रम विभाग द्वारा जारी नोटिस को देखा है, जिसमें टीसीएस के अधिकारियों को इस मुद्दे को हल करने के लिए 18 जनवरी को बुलाया गया है।

नाइट्स ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उसे 300 से ज्यादा ऐसी शिकायतें मिली थीं कि टीसीएस बगैर किसी जानकारी के अपने कर्मचारियों का तबादला दूसरे शहरों में कर रही है, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयां हो रही हैं।

नाइट्स के प्रेसिडेंट हरप्रीत सिंह सलूजा ने कहा, ‘कंपनी ने कर्मचारियों को धमकी दी थी कि तबादले की प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने पर उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। तबादले का विरोध करने वाले कर्मचारियों का वेतन भी अब कंपनी ने रोक दिया है।’

इस बारे में जानकारी के लिए टीसीएस के भेजे गए ई-मेल का कोई जवाब नहीं मिला है। कंपनी अभी चुप है क्योंकि उसे 11 जनवरी को वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने हैं।

Also read: नई सरकारी परियोजनाओं में आई रिकॉर्ड कमी, रिपोर्ट में सामने आए डेवलपमेंट के कई आंकड़े

टीसीएस ने अपने कर्मचारियों को मुंबई कार्यालय स्थानांतरित करने के संबंध में भेजे गए एक ई-मेल में कहा है, ‘आपको टीसीएस के मुंबई कार्यालय में स्थानांतरित किए जाने संबंधी ईमेल के संदर्भ में बताया जाता है कि आपको 14 दिनों के भीतर संबंधित कार्यालय में पहुंच कर स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया था।

मगर, ऐसा पाया गया है कि आपने अब तक संबंधित कार्यालय में रिपोर्ट नहीं किया गया। इसलिए कंपनी तत्काल प्रभाव से आपका वेतन रोकने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।’ बिज़नेस स्टैंडर्ड ने भी इस ई-मेल को देखा है। पिछले साल जुलाई में नाइट्स श्रम मंत्रालय में शिकायत दर्ज की थी क्योंकि टीसीएस ने बाहरी भर्तियों को शामिल करने में देरी की थी।

टीसीएस उन शुरुआती कंपनियों में से एक थी जिसने कर्मचारियों को सप्ताह में पांच दिन कार्यालय में आकर काम करने के लिए कहा था। टीसीएस के बाद इन्फोसिस और विप्रो जैसी अन्य आईटी कंपनियों ने भी कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम 3 दिन कार्यालय से काम करने का निर्देश दिया।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement