facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल में फिर गिरावट, ब्रेंट 88 डॉलर के करीब; क्या 80 डॉलर तक आएगा भाव?Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी 24 अंक नीचे, नैस्डैक 1.57% चढ़ा; कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?Stocks to Watch Today: तेजस नेटवर्क्स, हीरो मोटोकॉर्प से एनबीसीसी तक, आज इन शेयरों पर रखें नजरUPI: एग्रीगेटर भी चाह रहे एमडीआर में हिस्सा, बैंकों पर निर्भरता घटाने की मांगउदारीकरण के 35 साल: भारत की तरक्की बढ़ी, लेकिन राज्यों की आय असमानता कायमनेपाल में बाढ़ का कहर: 290 भारतीय लापता, 359 लोगों की मौत की खबरSCO Summit: मोदी-पुतिन की बैठक तय, द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर फोकसआपात ऋण गारंटी योजना अचानक हुई बंद, ₹2.5 लाख करोड़ की गारंटी खत्म; MSMEs की बढ़ी चिंताFPI ने अगस्त में लगाए ₹27,186 करोड़, 23 महीने में सबसे बड़ी खरीदारी; क्या जारी रहेगी तेजी?NSE IPO को जल्द मिल सकती है सेबी की मंजूरी, अगले महीने आ सकता है इश्यू

L&T को NTPC से मिला ‘बड़ा ऑर्डर’

Advertisement

मध्य प्रदेश और बिहार में स्थापित होंगे 2x800 मेगावॉट और 3x800 मेगावॉट थर्मल पावर प्लांट, एनटीपीसी से मिला एलऐंडटी का यह देश में सबसे बड़े ऑर्डर्स में से एक

Last Updated- November 12, 2024 | 10:33 PM IST
L&T

इंजीनियरिंग क्षेत्र के समूह लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) ने आज शेयर बाजार को सूचित किया कि उसे एनटीपीसी से थर्मल पावर संयंत्र स्थापित करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के संयुक्त मूल्य का ‘लिमिटेड नोटिस टू प्रोसीड’ (एलएनटीपी) प्राप्त हुआ है।

एलऐंडटी ने हासिल किए गए अपने ऑर्डर की वास्तविक कीमत का खुलासा नहीं किया है, हालांकि विश्लेषकों का अनुमान है कि यह करीब 22,000 करोड़ रुपये का है। इस संबंध में जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक यह देसी बाजार में एलऐंडटी के सबसे बड़े ऑर्डर में से एक है, जो साल 2020 में हासिल किए गए बुलेट-ट्रेन पैकेज वाले ऑर्डर के समान है।

एलऐंडटी ने बयान में कहा कि ये बिजली संयंत्र मध्य प्रदेश और बिहार में स्थापित किए जा रहे हैं। बीएसई को दिए गए अलग बयान में बीएचईएल ने कहा कि उसे एनटीपीसी से 3×800 मेगावॉट की तेलंगाना स्टेज-2 सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर संयंत्र के लिए ऑर्डर मिला है, जो इस पैकेज में तीसरा संयंत्र है।

एलऐंडटी का यह ऑर्डर मध्य प्रदेश के गाडरवारा में 2×800 मेगावॉट के स्टेज-2 वाले थर्मल पावर संयंत्र और बिहार के नबीनगर में 3×800 मेगावॉट के स्टेज-2 थर्मल पावर संयंत्र के मुख्य पैकेज से संबंधित है। एलऐंडटी को यह ऑर्डर मिलना उसकी रणनीति में बदलाव का संकेत भी देता है। कंपनी ने पहले कहा था कि वह थर्मल पावर इकाइयों के लिए बोलियों में हिस्सा नहीं लेगी।

Advertisement
First Published - November 12, 2024 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement