एलजी भारत में करेगी 230 करोड़ रु. निवेश

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 12:02 AM IST

कंज्यूमर डयूरेबल्स बनाने वाली कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स अनुसंधान और विकास कार्यों में तेजी लाने और कारोबार बढ़ाने के लिए भारत में लगभग 230 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।


कंपनी त्योहार का मौसम खत्म होने पर उत्पादों की कीमत भी बढ़ाएगी। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के प्रबंध निदेशक मून बी शिन ने बताया कि कंपनी का अनुसंधान-विकास पर खास ध्यान है और वह इस सिलसिले में नए केंद्र भी खोलेगी। उन्होंने कहा कि लगभग 5 करोड़ डॉलर का निवेश इन कामों में किया जाएगा।

मून ने यह भी बताया कि आयात के कारण लागत बढ़ने से कंपनी के लिए मुश्किलें हो रही हैं। इसी वजह से कंपनी दीवाली के बाद अपने उत्पादों की कीमत 3 से 5 फीसद तक बढ़ा सकती है।

First Published : October 14, 2008 | 11:32 PM IST