facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

ला रोश पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:20 PM IST

स्विट्जरलैंड की दवा कंपनी ला रोश कैंसर की दवा टर्सेवा के विवाद में दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा दिया है।


नामी दवा कंपनी सिप्ला से संबंधित इस मामले में एकल पीठ के फैसले के खिलाफ वह उच्च न्यायालय में पहुंचर् गई है।सिप्ला भारतीय बाजार में टार्सेवा बेच रही थी। ला रोश का कहना है कि इस दवा का पेटेंट पहले ही उसके पास है और सिप्ला द्वारा इसकी बिक्री पेटेंट का उल्लंघन है।


न्यायमूर्ति मनमोहन सरीन की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने कंपनी की ओर से अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह मामला रखा। उन्होंने मामले की सुनवाई जल्द से जल्द कराने की दरख्वास्त की, ताकि उनकी मुवक्किल को आर्थिक नुकसान न हो।


रोश की भारतीय कंपनी रोश साइंटिफिक कंपनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गिरीश तेलंग ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हमने आज एक अपील दाखिल की है और अदालत शायद इसकी सुनवाई इसी महीने की 21 तारीख को करेगा। देश के कानून में हमें पूरा भरोसा है और हमें न्याय मिलने की उम्मीद है।’इससे पहले उच्च न्यायालय की ही एकल पीठ ने इसे जनहित का मामला मानते हुए सिप्ला को कैंसर की विवादित दर्वाई बेचने का अधिकार दे दिया था।

Advertisement
First Published - April 12, 2008 | 1:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement