facebookmetapixel
Advertisement
DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?Market Outlook: RBI ने दी राहत, लेकिन एक्सपर्ट्स का अलर्ट! West Asia में तनाव बढ़ा तो शेयर बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर4 साल की सुस्ती के बाद क्या लौटेगी QSR कंपनियों की चमक? ब्रोकरेज ने दिए 47% तक अपसाइड के टारगेटRBI MPC Meet: ब्याज दर 5.25% पर बरकरार, लेकिन RBI ने ट्रंप के टैरिफ और तेल की कीमतों पर जताई बड़ी चिंताRBI MPC August 2026: रीपो रेट स्थिर, लेकिन क्या आगे ब्याज दरों में कटौती की बन सकती है गुंजाइश? जानें क्या हैं RBI के संकेतRBI MPC 2026: RBI ने रीपो रेट क्यों नहीं बदली? फैसले के पीछे की 5 बड़ी वजहेंRBI MPC 2026: ब्याज दर स्थिर, लेकिन क्या सिस्टम में बढ़ेगी नकदी? RBI गवर्नर ने क्या कहाRBI MPC Meeting Highlights: गवर्नर संजय मल्होत्रा के 10 बड़े ऐलानRBI MPC 2026: महंगाई का अनुमान घटाया, ग्रोथ बढ़ाई… जानिए CPI और GDP पर गवर्नर ने क्या कहा

जेएसडब्ल्यू स्टील की पेशकश में सुधार

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:36 PM IST

सज्जन जिंदल के नियंत्रण वाली जेएसडब्ल्यू स्टील ने भूषण पावर ऐंड स्टील के लिए लेनदारों को अग्रिम भुगतान की पेशकश की है ताकि तीन साल से ज्यादा समय से चल रही कॉरपोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया पूरी हो जाए। इसके तहत पेशकश में 400 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
यह प्रस्ताव पिछले हफ्ते पेश किया गया और रकम का भुगतान लेनदारों की तरफ से बैंक गारंटी या इनडेमनिटी बॉन्ड दिए जाने पर होगा ताकि अगर सर्वोच्च  न्यायालय जेएसडब्ल्यू की समाधान योजना को नहीं मानता तो निपटान की रकम वापस हो जाए। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। जेएसडब्ल्यू स्टील के वरिष्ठ अधिकारी ने इस पर टिप्पणी से मना कर दिया।
लेनदारों ने अभी इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है। जेएसडब्ल्यू स्टील की तरफ से वित्त्तीय लेनदारों को 19,350 करोड़ रुपये के अग्रिम भुगतान का प्रस्ताव है। इसके साथ ही अतिरिक्त 400 करोड़ रुपये से यह रकम 19,750 करोड़ रुपये हो गई जबकि वित्तीय लेनदारों का स्वीकार्य दावा 47,157.99 करोड़ रुपये है।
जेएसडब्ल्यू की तरफ से भुगतान के लिए तैयार होना पहले के रुख से अलग है। कोविड-19 महामारी के बाद जून में कंपनी ने बोली की भुगतान समयसारणी में बदलाव की मांग की थी, लेकिन लेनदारों ने मांग ठुकरा दी थी। तब से हालांकि स्टील उद्योग की किस्मत सुधरी है और कीमतें दो साल के उच्चस्तर पर पहुंच गई है और स्प्रेड तीन साल की ऊंचाई पर। भूषण पावर का सौदा होने से जेएसडब्ल्यू स्टील की क्षमता में करीब 30 लाख टन की बढ़ोतरी हो जाएगी, जो अभी 1.8 करोड़ टन है। अतिरिक्त 400 करोड़ रुपये का वितरण सीआईआरपी के दौरान कंपनी के अर्जित एबिटा से किया जाएगा।
एक लेनदार ने कहा, 400 करोड़ रुपये पर लेनदारों की अलग-अलग राय है। क्या वे इसे स्वीकार करने पर फैसला लेंगे या फिर सर्वोच्च्च न्यायालय के फैसले का इंतजार करेंगे यह देखना अभी बाकी है।

Advertisement
First Published - December 3, 2020 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement