facebookmetapixel
Advertisement
फिर होंगे बैंकों के मर्जर? सरकार के सलाहकारों ने क्यों दिया बड़े बैंक बनाने का सुझाववोडाफोन आइडिया का नया दांव: ब्रांड एंबेसडर बने शाहरुख खान, लॉन्च हुआ नया ‘Vi’ लोगोकरियर और पढ़ाई के लिए एआई पर बढ़ा जेन-जी का भरोसा, 82 फीसदी करते हैं इस्तेमालसोने की कीमतों पर पड़ेगा PM मोदी की अपील का असर? एक्सपर्ट बोले- 2026 के अंत तक बनेगा नया रिकॉर्डETF के ट्रेडिंग नियम बदले, 7 सितंबर से लागू होंगे SEBI के नए प्रावधानभारत में EV चार्जिंग स्टेशन 29,000 के पार, 2022 से करीब छह गुना बढ़ा नेटवर्क8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, सितंबर-अक्टूबर कई राज्यों का होगा दौरा; जानें पूरी टाइमलाइनSIF का धमाकेदार आगाज, 6 महीने में AUM पांच गुना बढ़कर ₹10,620 करोड़चीनी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, डीलरों की स्टॉक सीमा की आधीइंफ्रास्ट्रक्चर की रफ्तार से चमकेगी कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट इंडस्ट्री, FY27 में 12% तक बढ़ सकती है बिक्री

Jio हर 10 सेकंड में कर सकता है एक 5G सेल तैनात- आकाश अंबानी

Advertisement

आकाश अंबानी ने कहा कि देश में 85 प्रतिशत 5G नेटवर्क स्थापित किया गया।

Last Updated- October 25, 2023 | 12:55 PM IST
Reliance Jio

दूरसंचार प्रमुख कंपनी रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि कंपनी ने भारत में 85 प्रतिशत 5G नेटवर्क तैनात कर दिया गया है और वह हर 10 सेकंड में एक 5जी सेल तैनात करने की क्षमता रखती है।

समय सीमा से पहले कर दिया पूरे देश में 5G नेटवर्क का विस्तार

ब्रॉडबैंड स्पीड व क्वालिटी मापने वाली कंपनी ओकला द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, रिलायंस जियो के चेयरमैन ने कहा कि कंपनी ने दिसंबर 2023 की तय समय सीमा से पहले पूरे देश में 5G नेटवर्क का विस्तार कर दिया है।

Also read: Jio Financial का सितंबर तिमाही में मुनाफा हुआ दोगुना

‘ट्रू 5जी रोल-आउट’ की स्पीड पर गर्व- आकाश अंबानी

आकाश अंबानी ने कहा, ‘‘ मुझे ‘ट्रू 5जी रोल-आउट’ की हमारी गति पर काफी गर्व है। आज हमने दिसंबर 2023 की अपनी तय समय सीमा से पहले पूरे देश में मजबूत ट्रू 5G नेटवर्क का विस्तार किया है। भारत में संपूर्ण 5G तैनाती का 85 प्रतिशत जियो द्वारा किया गया है। हर 10 सेकंड में एक 5G सेल तैनात किया जा रहा है।’’

दूरसंचार विभाग के अनुसार, देश भर में 5G के लिए 3.38 लाख से अधिक बेस स्टेशन तैनात किए गए हैं। ओकला ने रविवार को कहा कि जियो भारत में नंबर एक नेटवर्क के रूप में उभरा है। उसने बाजार में मोबाइल नेटवर्क के लिए ओकला द्वारा दिए जाने वाले सभी नौ स्पीडटेस्ट पुरस्कार जीते हैं। इसमें 5G नेटवर्क के लिए सभी पुरस्कार भी शामिल हैं।

Advertisement
First Published - October 25, 2023 | 12:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement