facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

जिनी थाटिल बैजूस के CTO नियुक्त

Advertisement

सॉफ्टवेयर उद्योग में 25 वर्षों से अधिक का करियर रखने वाले थाटिल को विविध क्षेत्रों की गहरी समझ है।

Last Updated- November 27, 2023 | 10:25 PM IST
Court rejects NCLAT order stopping bankruptcy proceedings against Byju's न्यायालय ने Byju's के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रोकने वाले NCLAT के आदेश को किया खारिज

बैजूस की मूल कंपनी थिंक ऐंड लर्न ने जिनी थाटिल को अपना मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) नियुक्त किया है। वह अनिल गोयल की जगह ले रहे हैं, जो सीटीओ के रूप में तीन साल काम करने के बाद एडटेक कंपनी छोड़ रहे हैं।

बैजूस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (इंजीनियरिंग) के रूप में काम करने वाले थाटिल के पास इंजीनियरिंग टीमों के निर्माण और विस्तार का व्यापक अनुभव है। वह कारोबार और ग्राहक परिणाम भी उपलब्ध कराते रहे हैं तथा कई उत्पाद लाइनों और प्लेटफार्मों पर नवाचार का भी संचाल करते रहे हैं।

बैजूस के मुख्य कार्याधिकारी (इंडिया) अर्जुन मोहन ने कहा ‘हमें बैजूस के सीटीओ के रूप में जिनी थाटिल को पदोन्नत करते हुए खुशी हो रही है। उनका व्यापक अनुभव व नेतृत्व कौशल उन्हें इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आदर्श उम्मीदवार बनाता है क्योंकि हम अधिक दक्षता और स्थिरता के लिए पुनर्निर्माण जारी रखे हुए हैं।

हम बैजूस में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए निवर्तमान सीटीओ अनिल गोयल को भी अनुकरणीय कार्य और समर्पण के लिए अपना हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।’

यह परिवर्तन परिचालन दक्षता को और बढ़ाने के लिए बैजूस के मौजूदा रणनीतिक पुनर्गठन और इसकी नेतृत्व टीम की पुनर्संरचना का हिस्सा है। सॉफ्टवेयर उद्योग में 25 वर्षों से अधिक का करियर रखने वाले थाटिल को विविध क्षेत्रों की गहरी समझ है।

इनमें ई-कॉमर्स, विज्ञापन, एनालिटिक्स, भुगतान, ऑनलाइन बैंकिंग, व्यक्तिगत वित्त, बिजनेस इंटेलिजेंस, हेल्थकेयर और परिवहन शामिल हैं।

उन्होंने उत्तरी अमेरिका, यूरोप, पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और एशिया प्रशांत क्षेत्र समेत वैश्विक बाजारों के लिए बड़े पैमाने पर उद्यम और उपभोक्ता उत्पादों को सफलतापूर्वक पेश किया है। उन्होंने बैजूस की विभिन्न सहायक कंपनियों के अधिग्रहण के बाद किए जाने वाले एकीकरण में भी योगदान दिया है।

Advertisement
First Published - November 27, 2023 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement