facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

सत्यम के साथ हैं उसकी ग्राहक कंपनियां

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:23 PM IST

रामलिंग राजू के  बयान और इस्तीफे के बाद भी एक ‘सत्यम ब्रांड’ से ग्राहक कंपनियों का भरोसा नहीं उठा है।


सत्यम की दागदार छवि को देखकर सभी यह अनुमान लगा रहे थे कि इस कंपनी के ग्राहक अब दूसरी कंपनियों का दामन थाम लेंगे।

कंपनी को अभी भी कारोबार मिल रहा है। एक तरफ जहां सत्यम के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन रामलिंग राजू की पेशी मजिस्टे्रट के सामने हो रही है वहीं दूसरी तरफ कंपनी के अधिकारी गुड़गांव में रेलवे के लिए 50 लाख रुपये के पायलट प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

अगर यह प्रोजेक्ट सफल रहता है तो सत्यम को रेलवे की ओर से लगभग 2,000 करोड़ रुपये का ठेका मिल सकता है।

कंपनी के एक वरिष्ठ कार्याधिकारी ने बताया कि नवंबर-दिसंबर में कंपनी को अच्छा कारोबार ही मिला था। कंपनी के सूत्रों ने बताया कि नवंबर में कंपनी ने दो बड़े करार किए थे।

उन्होंने बताया, ‘इन दो करारों की कीमत लगभग 1,450 करोड़ रुपये थी। इस बारे में सभी कर्मचारियों को ई-मेल के जरिए बताया गया था।

सत्यम ने डेक्सिया बैंक के साथ भी एक बड़े करार का नवीनीकरण किया था। इस परियोजना को कंपनी को 2010 तक पूरा करना है। इसके अलावा कंपनी को नैशनल ऑस्ट्रेलिया बैंक से भी 320 करोड़ रुपये का ठेका मिला था।’

सत्यम के बिजनेस डेवलपमेंट कर्मियों का कहना है कि कंपनी को मलेशियन एयरलाइंस और भारतीय रेलवे जैसे नए ग्राहक मिलने से कर्मचारियों में काफी उत्साह है।

कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया, ‘इस हफ्ते हमारे प्रबंधन से हमें कई बार यह कहा गया है कि कंपनी के 80 फीसदी ग्राहक कंपनी के साथ ही हैं। इससे हमें काफी राहत मिली है।’

सूत्रों ने बताया कि कंपनी के ग्लैक्सोस्मिथलाईन फार्मा, ब्रिटिश पेट्रोलियम, ऑरेकल, जनरल इलेक्ट्रिक और निसान जैसे बड़े ग्राहकों ने कंपनी के साथ अपने करार के नवीनीकरण को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया ही दी है।

Advertisement
First Published - January 12, 2009 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement