facebookmetapixel
Advertisement
India-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधान

स्थानीय लॉकडाउन से सुधार पर असर: आईटीसी

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:32 AM IST

होटल और शिक्षा एवं स्टेशनरी उत्पाद कारोबार के इतर अन्य श्रेणियों में कारोबार के काफी हद तक सामान्य होने के बावजूद आईटीसी बाजार परिदृश्य को लेकर चिंतित दिख रही है। कंपनी की वार्षिक आम बैठक में चेयरमैन संजीव पुरी ने आज कहा कि स्थानीय लॉकडाउन के कारण सुधार की रफ्तार प्रभावित हो रही है और निकट भविष्य के लिए परिदृश्य अनिश्चित दिख रहा है।

शेयरधारकों को संबोधित करते हुए पुरी ने कहा कि स्थानीय लॉकडाउन के मौजूदा दौर से सुधार की रफ्तार प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य के लिए परिदृश्य में अनिश्चितता बरकरार है क्योंकि इस वैश्विक महामारी के वास्तविक प्रभाव को देखे बिना उपभोक्ताओं की प्रवृत्ति और उद्योग की गतिशीलता लगातार उभर रही है। इससे अर्थव्यवस्था को आकार मिल रहा है। आईटीसी के कुल राजस्व में करीब 40 फीसदी का योगदान करने वाले सिगरेट कारोबार को देशव्यापी लॉकडान के कारण काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था लेकिन जून में स्थिति सामान्य होने लगी थी। पुरी ने शेयरधारकों से हालांकि कहा कि वितरण पर असर पड़ा था। आईटीसी ने एक दशक पहले ही तंबाकू के खिलाफ हेजिंग शुरू कर दी थी।

शेयर के प्रदर्शन पर एक शेयरधारक के सवाल के जवाब में पुरी ने कहा कि कंपनी ने शुरुआती दिनों में अहसास हो गया था कि तंबाकू से जुड़े शेयरों में अवरोध हो सकता है और इस लिहाज से हमने बढ़त की कई रणनीति अपनाई।

पिछले तीन साल में प्रति शेयर आय 40 फीसदी बढ़ी है, ऐसे में इसका प्रदर्शन अच्छा है लेकिन इसे माना नहींं गया है। शुक्रवार को बीएसई पर आईटीसी का शेयर 2.56 फीसदी टूटकर 186.70 रुपये पर बंद हुआ। एक साल पहले बीएसई पर यह 244.35 रुपये का था। अपने भाषण में पुरी ने शेयरधारकों को आश्वस्त किया कि आईटीसी बाजार में अपनी सिस्थति मजबूत करेगी और लागत घटाने के उपाय पर ध्यान केंद्रित करेगी। राष्ट्रीय स्तर पर हुए लॉकडाउन से कंपनी के होटल, सिगरेट, शिक्षा और स्टेशनरी उत्पादों, पेपरबोर्ड व पैकेजिंग कारोबार पर असर पड़ा।

पुरी ने कहा, हालांकि गैर-सिगरेट एफएमसीजी ने राजस्व में 19 फीसदी की बढ़त दर्ज की, वहीं इसका एबिटा इस अवधि में 42 फीसदी मजबूत हुआ।

Advertisement
First Published - September 5, 2020 | 12:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement