facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

व्हाट्सऐप ने नई सेवा शर्तों पर फैसला वापस लिया

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:02 AM IST

व्हाट्सऐप ने अपनी विवादित निजता नीति से जुड़ा अपडेट स्वीकार करने के लिए उपयोगकर्ताओं को दी गई 15 मई तक की समयसीमा से जुड़ा फैसला वापस ले लिया है। कंपनी ने कहा है कि शर्तों को स्वीकार न करने पर भी खाते हटाए नहीं जाएंगे। प्रस्तावित नीति पर उपयोगकर्ताओं ने अपने डेटा के अधिकार को लेकर चिंताएं जताई थी।
व्हाट्सऐप के तमाम उपयोगकर्ताओं ने कहा कि नई नीति के तहत उनका डेटा व्हाट्सऐप का स्वामित्व रखने वाली कंपनी फेसबुक के साथ शेयर कर दिए जाएंगे। इसे लेकर इस नि:शुल्क मैसेजिंग एवं कॉलिंग सेवाएं देने वाले कंपनी की काफी आलोचनाएं हो रही थीं।
व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस नीति से जुड़े अपडेट को स्वीकार न पर 15 मई को कोई खाता डिलीट नहीं किया जाएगा। उन्होंने ईमेल के जरिये भेजे गए एक सवाल के जवाब में शुक्रवार को कहा, ‘इस अपडेट की वजह से 15 मई को कोई भी खाता डिलीट नहीं किया जाएगा और भारत में किसी की भी व्हाट्सऐप सेवा बंद नहीं की जाएगी। हम लोगों को अगले कुछ हफ्तों में नई जानकारी भेजेंगे।’ प्रवक्ता ने कहा कि जहां नई सेवा शर्तों का अपडेट पाने वाले ज्यादातर उपयोगकर्ताओं ने उसे स्वीकार कर लिया है। कुछ लोगों के पास अब भी यह अपडेट नहीं पहुंचा है। प्रवक्ता ने साफ नहीं किया कि कंपनी ने किन कारणों से अपने रुख में बदलाव किया और उन्होंने इन शर्तों को स्वीकार करने वाले उपयोगकर्ताओं की संख्या का भी खुलासा नहीं किया।

Advertisement
First Published - May 7, 2021 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement