facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

तीन हजार से हुआ श्रीगणेश

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:12 PM IST

एपल आईफोन के लॉन्च के पहले देशभर में मिला-जुला रुख रहा।


हालांकि पश्चिमी देशों में जिस तरह इस हैंडसेट को लेकर लोगों में दीवानगी थी, वैसा नजारा भारत में नजर भले ही नहीं आया, लेकिन विक्रेताओं का कहना है कि लोगों में आईफोन को लेकर गजब का उत्साह है। पहले ही दिन देशभर में करीब 3000 आईफोन बिक गए। दिल्ली के एक विक्रेता ने बताया कि कंपनी बिक्री के इस आंकड़े से संतुष्ट है।

उनका कहना है कि आने वाले दिनों में इसकी बिक्री में तेजी आने की पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि हमने पहले दिन 14 आईफोन बेचे, वहीं काफी लोगों ने आईफोन के बारे में पूछ-ताछ की। दिल्ली के एक अन्य विक्रेता ने बताया कि हमने पहले दिन 11 फोन बेचे। चेन्नई में पहले दिन करीब 40 आईफोन बेचे जाने की खबर है, जबकि 60 फोन की बुकिंग की गई है, जिसकी आपूर्ति अगले कुछ दिनों में कर दी जाएगी।

पंजाब के लोग लक्जरी कार और अत्याधुनिक मोबाइल हैंडसेट के दीवाने हैं। बहुचर्चित एपल आईफोन को लेकर  वहां लोगों में उत्साह तो है, लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से इसके खरीदार कम ही नजर आए। जुलू ट्रेडिंग कंपनी (प्रा.) लिमिटेड के कर्नल एस.के. आनंद ने बताया कि कीमत ज्यादा होने से अभी खरीदारों की भीड़ नहीं दिख रही है, लेकिन आशा है कि कुछ दिनों बाद लोग इसे खरीदने को उत्सुक होंगे।

शहर के सेक्टर 8 और 17 स्थित दुकानों पर भी लोगों की भीड़ नजर आई, जो आईफोन के बारे में जानकारी लेते नजर आए। जालंधर स्थित एयरटेल के एक फ्रैंचाइजी मालिक ने बताया कि पहले दिन लोगों में आईफोन को लेकर उतना उत्साह नजर नहीं आया। वे पहले दिन केवल 5 आईफोन ही बेच पाए हैं।

Advertisement
First Published - August 23, 2008 | 5:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement