facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगाबाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्स

पीवीआर मार्च तिमाही तक होगी हाउसफुल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:18 PM IST

पीवीआर को उम्मीद है कि जनवरी-मार्च की तिमाही में उसके थियेटर पूरी तरह से भरे होंगे क्योंंकि कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं और सिनेमा प्रेमी कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद अपने घरों से बाहर निकलेंगे।
अगले कुछ महीनों में रिलीज होने वाली फिल्मों में सत्यमेव जयते-2, अंतिम : द फाइनल ट्रुथ, 83, जर्सी, गंगूबाई कठियावाड़ी आदि शामिल हैं।
पीवीआर के सीईओ गौतम दत्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, अभी हमारी करीब 40 फीसदी सीटें भरी होती हैं लेकिन सूर्यवंशी फिल्म के प्रदर्शन के दौरान ज्यादा सीटें भरी हुई थीं।
कंपनी अभी गेमिंग के साथ प्रयोग कर रही है और उसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। दत्ता ने कहा, आप काफी कुछ होता हुआ देखेंगे और यह अपनी स्क्रीन पर वैकल्पिक सामग्री लाने की हमारी बड़ी योजना का हिस्सा है। उन्होंंने कहा कि गेमिंग, विश्व कप व आईपीएल के मैचों का प्रदर्शन वैकल्पिक सामग्री के तौर पर आ सकता है।
पीवीआर ने यूएफओ मूवीज के साथ साझेदारी की है, जो सिनेमा विशेष के लिए एयर स्टरलाइजेशन डिवाइस लगाने के लिए है, जिसे यूएफओ-वॉल्फ एयरमास्क कहा जाता है ताकि वहां आने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। यह वास्तविक समय पर एयर स्टरलाइजेशन मुहैया कराता है, जो हवा व जमीन पर मौजूद हर तरह के नुकसानदायक बैक्टीरिया, वायरस और माइक्रोब्स से सुरक्षा देता है।
यूएफओ-वॉल्फ एयरमास्क की टेस्टिंग राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी, त्रिवेंद्रम में सार्स कोविड-2 वायरस पर सफलतापूर्वक हो चुकी है।
यूएफओ मूवीज का जुड़ाव कोच्चि के बाहर की टेक्नोलॉजी फर्म ऑलअबाउट इनोवेशन के साथ भी है, जो भारत में उसके उत्पादों के वितरण (एक्सक्लूसिव आधार पर) के लिए है। कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, राष्ट्रीय स्तर पर सिनेमा हॉल खुल गए हैं और विभिन्न राज्यों ने क्षमता पर लगाई पाबंदी हटा दी है और अन्य राज्य भी जल्द ही ऐसा करेंगे। इसमेंं कहा गया है कि महामारी के लिहाज से देश अभी बेहतर स्थिति में है और सिनेमा प्रेमी बड़ी स्क्रीन पर सिनेमा देखने आने  लगे हैं।
दत्ता ने विज्ञप्ति में कहा, जिम्मेदार संगठन होने के नाते अपने मेहमानों व कर्मचारियों को लेकर हम स्वास्थ्य व सुरक्षा से जुड़े प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कर रहे हैं। हम यूएफओ मूवीज के साथ साझेदारी की घोषणा करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं।
यूएफओ मूवीज इंडिया के संयुक्त प्रबंध निदेशक कपिल अग्रवाल ने कहा, कोविड महामारी ने सिनेमा देखने के अनुभव में अवरोध खड़ा किया और थियेटरों के लिए सबसे बड़ी चुनौती पुराने दिनों की फिर से लौटने की है।

Advertisement
First Published - November 25, 2021 | 12:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement