facebookmetapixel
Advertisement
Tata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहारा

चीनी पर उपकर को संसद की मंजूरी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:45 PM IST

चीनी उद्योग को मजबूती प्रदान करने के लिए चीनी पर लगने वाले उपकर को मौजूदा 15 से बढ़ाकर 25 रुपये प्रति क्विंटल करने के प्रावधान वाले विधेयक को आज संसद ने मंजूरी दे दी। राज्यसभा में ‘चीनी विकास कोष संशोधन विधेयक 2008’ पर हुई संक्षिप्त चर्चा के बाद इसे लोकसभा को लौटा दिया गया।


 लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है। कृषि मंत्री शरद पवार ने विधेयक पर हुई चर्चा के उत्तर में बताया कि चीनी विकास कोष से चीनी मिलों को मिलने वाले धन का इस्तेमाल केवल गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान करने के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों को किसानों के बकाए का भुगतान पहले करने का निर्देश दिया जाएगा तथा 14 दिनों के अंदर भुगतान न करने पर 14 फीसदी ब्याज का भुगतान करना होगा और उनकी निजी संपत्ति तथा मिल की मशीनें जब्त करने का निर्देश जिला कलेक्टरों को दिया जाएगा।


पवार ने कहा कि इसका पालन सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों को अहम भूमिका निभानी होगी। पवार ने बताया कि कोष के तहत मिलों को दो किस्तों में राशि प्रदान की जाएगी। पहली किस्त के तहत मिली राशि से किसानों के बकाए के भुगतान के प्रमाणपत्र पेश करने के बाद ही मिलों को दूसरी किस्त की राशि मिलेगी। उन्होंने साथ ही कहा कि पिछले चार पांच साल से बंद पड़ी मिलों को इसका फायदा नहीं होगा और उन्हें कोई राशि नहीं दी जाएगी।

Advertisement
First Published - March 19, 2008 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement