facebookmetapixel
Advertisement
REITs को सिर्फ फिक्स्ड इनकम समझना भूल! यील्ड के साथ कैपिटल ग्रोथ का भी मौकानिवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते खुलेंगे कुल 10 IPO, कई कंपनियों के शेयर भी होंगे लिस्टभारी उछाल के बाद क्या सोने-चांदी की कीमत में आएगी गिरावट या जारी रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की रायपीपीएफ से डिजिटल गोल्ड तक: इन 7 विकल्पों में हर महीने थोड़ा निवेश, लंबे समय में बनाएं बड़ा फंडअमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगे

साइबर सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन 5, 6 अगस्त को

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:11 PM IST

इंटरनेट वित्तीय, सामाजिक और सामरिक क्षेत्र में जीवन आसान तो बनाता है मगर लापरवाही की जाए तो यह बहुत बड़ा खतरा भी बन सकता है। वित्तीय साइबर अपराधों की खबरें तो हम आए दिन सुनते ही रहते हैं अब इंटरनेट जीवन के लगभग हरेक क्षेत्र में उथलपुथल मचा रहा है। अनिश्चित, भौगोलिक सीमा से परे और कई महत्त्वपूर्ण व्यवस्थाओं की रीढ़ बने इंटरनेट की सुरक्षा और उससे अपनी सुरक्षा आज बहुत जरूरी हो गई है। साइबर सुरक्षा की जरूरत और उसके तरीकों समेत इन्हीं मसलों पर नई दिल्ली में दो दिन का राष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है। 5 और 6 अगस्त को होने वाले इस सम्मेलन ‘ग्राउंड जीरो समिट’ में साइबर सुरक्षा पेशेवर, निर्णयकर्ता, रक्षा विशेषज्ञ, कंपनी जगत के प्रतिनिधि और युवा नेटिजन जुटेंगे।
राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच और गैर सरकारी संगठन फैन्स के झंडे तले होने वाले इस सम्मेलन में साइबर जगत और उसकी सुरक्षा के बारे में तकनीकी और गैर तकनीकी विषयों पर कई संगोष्ठियां होंगी। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा कि सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए साइबर हमलों की बढ़ती चिंता और उससे बचाव का तंत्र तैयार करने के बारे में विचार किया जाएगा। इसमें दुनिया पर दबदबा कायम करने की होड़ में डेटा संप्रभुता और डेटा सुरक्षा के पहलू खास तौर पर समझाए जाएंगे।
कार्यक्रम में अहम भूमिका निभा रहे साइबर विशेषज्ञ आलोक विजयंत ने बताया कि सम्मेलन के दौरान होने वाली संगोष्ठियों में साइबर जगत की बारीकियों पर चर्चा होगी। साथ ही रोजमर्रा की जिंदगी के जिन भी पहलुओं में इंटरनेट की पैठ है, उन सभी पर इसमें विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ी युवा आबादी और आईटी प्रतिभा होने के कारण भारत को साइबर हमलों से सबसे ज्यादा महफूज होना चाहिए और इसके लिए जरूरी पहलों पर भी सम्मेलन में विचार किया जाएगा।

Advertisement
First Published - July 30, 2022 | 11:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement