facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

आईफोन की दीवानगी है बरकरार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:05 PM IST

आईफोन को बाजार में आए एक हफ्ता बीत चुका है। स्मार्ट फोन चाहने वालों के बीच इसे लेकर दीवानगी बरकरार है।


आईफोन 3 जी लॉन्च करने वाली दो मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियां भारती एयरटेल और वोडाफोन एस्सार अपने-अपने तरीकों से आईफोन की जंग में किला फतह करने की कोशिशों में लगी हैं। लॉन्च के मौके पर तकरीबन 3,000 आईफोन बिकने की खबर थी।

उसके बाद इसमें मिला-जुला रुख रहा है। हालांकि दोनों ही कंपनियां बिक्री के आंकड़े देने से तो कतरा रही हैं, लेकिन अनुमान के मुताबिक अब तक 15,000 से 20,000 आईफोन बिकने की बात की जा रही है।

भारती एयरटेल के एक आईफोन स्टोर के मालिक प्रीतपाल सिंह कहते हैं, ‘फोन के बारे में मालूमात करने वाले लोग बड़ी तादाद में आ रहे हैं लेकिन असल खरीदार गिनती के ही हैं।’ इस कारोबार से जुड़े एक विश्लेषक का कहना है, ‘भारत में लोगों को सस्ते फोन खरीदने की आदत पड़ गई है।

आईफोन 3 जी अभी भारतीयों के लिहाज से कुछ महंगा है।’ भारती एयरटेल के प्रवक्ता ने बताया कि एक हफ्ते में मिला रिस्पांस कंपनी की उम्मीद के मुताबिक रहा। भारती एयरटेल जहां अपने डाटा पैकेज के जरिये मैदान मारना चाह रही है तो वोडाफोन एस्सार कम कीमत को मूलमंत्र मान कर चल रही है।

एयरटेल के प्रवक्ता कहते हैं, ‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि आईफोन वाला ग्राहक आमतौर पर महीने में 250 एमबी डाटा का उपयोग करेगा। इसलिए हमारी कंपनी ग्राहकों के फायदे के लिए एक साल तक हर महीने 500 एमबी डाटा मुफ्त मे देगी।’ कंपनी के प्रवक्ता बताते हैं कि आईफोन की कुल मांग का 65 फीसदी तो 6 मेट्रो शहरों में ही है।

वोडाफोन ग्राहकों को 8 जीबी मेमोरी वाला फोन 29,700 रुपये और 16 जीबी वाला फोन 34,600 रुपये में मुहैया करा रही है। जबकि भारती एयरटेल 8 जीबी का फोन 31,000 रुपये और 16 जीबी का फोन 36,000 रुपये में बेच रही है। वोडाफोन की कम कीमत के बारे में एक प्रवक्ता ने बताया कि हम ग्राहकों के साथ रिटेल मार्जिन बांट रहे हैं।

वोडाफोन शुक्रवार से आईफोन को ईएमआई पर भी बेचने की योजना शुरू की है। इसके लिए कंपनी ने सिटी बैंक,ऐक्सिस बैंक, बार्कलेज और एचएसबीसी बैंकों से करार किया है। भारती एयरटेल भी अब कुछ ऐसा ही करने की योजना बना रही है। कंपनी ने इसके लिए कुछ बैंकों के साथ बातचीत भी शुरू कर दी है।

Advertisement
First Published - August 29, 2008 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement